किसानों और पहलवानों पर लाठीचार्ज करने वाली भाजपा सरकार का समय ख़त्म हो चुका है - भूपेश बघेल

किसानों और पहलवानों पर लाठीचार्ज करने वाली भाजपा सरकार का समय ख़त्म हो चुका है - भूपेश बघेल
विजय संकल्प जुलूस में शामिल हुए छत्तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला व करण सिंह दलाल।

पलवल
कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह दलाल का विजय संकल्प जुलूस हूडा सेक्टर दो से शुरू हुआ। हजारों की संख्या में इलाके के लोग ट्रैक्टरों, गाड़ियों, बाइकों के काफिले के साथ जुलूस में शामिल हुए। जुलूस का नेतृत्व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने किया। जुुलूस पुराने जीटी रोड से होते हुए कमेटी चौक, मीनारगेट, सोहना रोड, न्यू सोहना रोड, आगरा चौक से निकलकर दिल्ली-आगरा राजमर्ग पर हाइड डाउट में पहुंचा। जहां जनसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भूपेश बघेल ने कहा कि हरियाणा में अब कांग्रेस का समय है। किसान, पहलवान और जवानों पर लाठीचार्ज करने वाली भाजपा सरकार का समय खत्म हो चुका है। हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने पर सभी वर्गों को सम्मान दिया जाएगा। पूर्व केंंद्रीय मंत्री तथा सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि हरियाणा में पिछले 10 साल में केवल धर्म और जाति के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम किया गया है। आज भी चुनाव के दौरान भाजपा नेता इसी कार्य में लगे हैं, लेकिन अब हरियाणा के लोग समझ चुके हैं। इस बार हरियाणा में जनता भाजपा को चलता करने का मन बना चुकी है। हरियाणा में सरकार बनने के बाद 36 बिरादरियों का विकास होगा। उन्होंने कहा कि पलवल की धरा से हरियाणा की सरकार बनेगी। कांग्रेस उम्मीदवार तथा पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि इतना बड़ा जुलूस मैंने स्वयं पहली बार देखा है। लोगों के उमडे़ इस हुजूम ने विरो​धियों को होश उड़ा दिए हैं। जुलूस के कारण विरोधी अपना जुलूस निकालना तक भूल गए। आज इस जुुलूस में आई इलाके के लोगों की भीड़ ने दिखा दिया कि वे कांग्रेस के साथ हैं। भाजपा का सूपड़ा साफ हो रहा है। करण सिंह दलाल द्वारा निकाला गया विजय संकल्प जुलूस का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। कहीं पुष्प वर्षो हुई तो कहीं फूल मालाएं पहनाई गई। इतना नहीं जेसीबी मशीनों के द्वारा भी पुष्प वर्षा की गई। आगरा चौक पर जुुूलूस जैसे ही पहुंचे लोगों ने एलीवेटिड पुल पर चढ़कर दलाल के जुलूस पर पुष्प बरसाए। दलाल ही नहीं भूपेश बघेल और राजीव शुक्ला इतने भव्य जुलूस और स्वागत को देख गदगद हो गए।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana