हर घर तिरंगा अभियान के तहत 12 अगस्त को पलवल से होडल तक निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत 12 अगस्त को पलवल से होडल तक निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा
💡
पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम से सुबह 7 बजे शुरू की जाएगी साइकिल तिरंगा यात्रा
💡
होडल के राजकीय महाविद्यालय में धूमधाम से होगा समापन

पलवल
जिला में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 15 अगस्त 2025 तक हर घर तिरंगा अभियान हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया जा रहा है। इसअभियान के तहत अलग-अलग दिन अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 12 अगस्त को सुबह 7 बजे पलवल से होडल तक जिलावासियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने और नशा मुक्त अभियान के तहत साइकिल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिला में हर घर तिरंगा अभियान के नोडल अधिकारी सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह साइकिल तिरंगा यात्रा पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम से 12 अगस्त को सुबह 7 बजे शुरू की जाएगी और यात्रा का होडल स्थित राजकीय महाविद्यालय में धूमधाम से समापन किया जाएगा। इस तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक जनभागीदारी हो इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर 01275-298053 तथा 01275-298160 जारी किए गए हैं। जिला परिषद के सीईओ जितेंद्र कुमार ने जिला के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस तिरंगा यात्रा से जुड़ने के लिए प्रशासन द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की है।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana