वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने के लिए हरियाणा का 15 वर्ष पुराना निवास प्रमाण होना अनिवार्य - उपायुक्त

वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने के लिए हरियाणा का 15 वर्ष पुराना निवास प्रमाण होना अनिवार्य - उपायुक्त
💡
सल्लागढ़ के रामबाबू को हरियाणा निवास का 15 वर्ष पुराना प्रमाण न होने पर नहीं दिया योजना का लाभ

पलवल
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिला पलवल के गांव सल्लागढ़ निवासी बुजुर्ग रामबाबू की वृद्धावस्था पेंशन से संबंधी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि रामबाबू पिछले 15 वर्षों से पलवल जिले के स्थायी निवासी नहीं हैं। जांच में पाया गया कि रामबाबू उत्तर प्रदेश के एटा जिला के स्थाई निवासी हैं, जो कि कुछ वर्ष पूर्व ही पलवल में शिफ्ट हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित नियमों के अनुसार पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक का हरियाणा स्थाई निवास का 15 वर्ष पुराना प्रमाण का होना अनिवार्य है। आवेदक ने अभी तक हरियाणा में 15 वर्ष की अनिवार्य निवास अवधि पूर्ण नहीं की है, इसी कारण से उनका वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित आवेदन स्वीकृत नहीं किया जा सका। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे पेंशन से संबंधित किसी भी प्रकार का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने से पहले जिला प्रशासन से उसकी पुख्ता पुष्टि कर लें ताकि जनता बेवजह भ्रमित न हो। संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि राज्य सरकार द्वारा जारीदिशा-निर्देशों के अनुसार, पेंशन योजनाओं में पारदर्शिता एवं पात्रता की सुनिश्चितता के लिए निवास अवधि, आयु, आय सीमा तथा अन्य मापदंडों की शर्तें कड़ाई से लागू की जाती हैं। निर्धारित मानकों को पूरा न करने पर किसी भी व्यक्ति को योजना का लाभ प्रदान करना संभव नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि आवेदक भविष्य में निर्धारित 15 वर्ष की निवास अवधि पूर्ण कर लेते हैं या आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा पाते हैं, तो उनका पात्रता अनुसार आवेदन पुन: स्वीकार किया जाएगा और नियमानुसार पेंशन प्रदान करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सभी नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की पेंशन या सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने से पूर्व अपने सभी दस्तावेज पूर्ण रखें तथा निर्धारित योग्यता मानदंडों का पालन करें। जिला प्रशासन आमजन कीसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार संवेदनशील है और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana