मानव सेवा समिति और हुड्डा आरडब्ल्यूए पलवल द्वारा किया गया पौधारोपण

मानव सेवा समिति और हुड्डा आरडब्ल्यूए पलवल द्वारा किया गया पौधारोपण

पलवल
मानव सेवा समिति द्वारा
पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ष 2009 से हर वर्ष लगातार पौधारोपण कार्यक्रम किया जाता है ताकि थोड़ा सा प्रकृति को संवारकर आगे आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुधारने में हमारा कुछ सहयोग मिल सके।
इसी कड़ी में मानव सेवा समिति की अध्यक्ष सीता वर्मा एवं हुड्डा आरडब्ल्यूए पलवल के अध्यक्ष नरेश पाराशर के नेतृत्व में हुड्डा के सर्वेश्वर महाकाल मंदिर के पास महाराणा प्रताप पार्क नंबर एक में पौधारोपण किया गया जिसमें अमरूद, गुड़हल, इमली एवं जामुन के पौधे लगाए गए तथा उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया गया। हर साल जो ग्लोबल वार्मिंग की वजह से इतनी ज्यादा गर्मी बढ़ती जा रही है, उसका सबसे बड़ा कारण पेड़ों को काटना ही है, इसलिए इस समस्या से निजात पाने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में पेड़ लगाने ही होंगे, इसका एकमात्र उपाय सिर्फ और सिर्फ पेड़ लगाना ही है। इस अवसर पर सीता वर्मा ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। स्वच्छ हवा, स्वस्थ जीवन और बेहतर भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना तथा उनकी देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है। नरेश पाराशर ने लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल का संकल्प लें। समिति की सदस्या कृष्णा सिंह ने एक पेड़ मां के नाम एवं पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ जैसे नारे देकर लोगों को संदेश दिया कि पेड़ ही हमारे जीवन का आधार है। मोनिका सिंगला ने उन सभी पेड़ों की आगे तक देखभाल करने के लिए सभी से अपील की।कार्यक्रम में सीता वर्मा, नरेश पाराशर, मोनिका सिंगला, कृष्णा सिंह, ओम प्रकाश, दिगंबर सिंह, पाखी सिंगला, सुभाष पचौरी, ओमप्रकाश पाराशर, मोहन सिंह, राम शर्मा, युधवीर सिंह तेवतिया आदि सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Read more

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

💡वेद कथा का होगा आयोजन पलवल आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में 4 दिवसीय वेद कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है

By Ashok Sardana
5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

पलवल हथीन थाना पुलिस ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी मु

By Ashok Sardana
पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल पलवल की अनाज मंडी को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में पहल तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में बुधवार को मार्केट

By Ashok Sardana
पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana