जीवन ज्योति स्कूल पलवल के प्रॉगण में मनाया गया दो दिवसीय खेल महोत्सव

जीवन ज्योति स्कूल पलवल के प्रॉगण में मनाया गया दो दिवसीय खेल महोत्सव

पलवल
जीवन ज्योति स्कूल प्रॉंगण में आज खेल महोत्सव का समापन किया गया। स्कूल प्रॉंगण में दो दिवसीय खेल महोत्सव दिनॉंक 28.11.2025 तथा 29.11.2025 को कराया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रॉंगण में विभिन्न प्रकार के खेलों को कराया गया जिनमें प्रमुख रूप से स्किपिंग स्पाडर रेस सिक्स लैग रेस बटरफ्लाई रेस हॉप अप रेस सैक रेस लेमन रेस मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे। वहीं छात्रों तथा अध्यापकों के बीच में रस्सी खेंच प्रतियोगिता कराई हुई जिसमें सभी ने अपने-अपने कौशल का प्रदर्शन किया। खेल ’उत्साह’ की ओपनिंग 28.11.2025 में प्रातः 8ः30 में सरस्वती वंदना तथा राष्ट्रीय गान के साथ कराई गई। स्कूल प्रबंधक विरेन्द्र गहलौत ने मॉं सरस्वती पूजा कर खेलों को हरी झंडी दिखाई। प्रबंधक ने सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों को शुभकामनाऐं दी तथा बताया कि जीवन में खेलों का विशेष महत्व होता है। खेल हमारे दैनिक जीवन की शैली तथा हमारे स्वास्थ्य को सुदृढ बनाते हैं। अतः सभी छात्रों को पढाई के साथ-साथ खेलों में अपनी रूची रखनी चाहिए। वहीं स्कूल मैनेजर रंजीत गलहौत ने भी दोनों दिन खेलों में छात्रों का उत्साह बढाया और बताया कि स्कूल द्वारा पिछले वर्ष से खेल महोत्सव ’उत्साह’ का शुभारम्भ किया था जो निरन्तर चलता रहेगा।आज नेता जी सुभाचन्द्र स्टेडियम पलवल में चार दिवसीय गीता जयंती का भी शुभारम्भ किया गया जिसमें जीवन ज्योति स्कूल पलवल की बाल छात्राओं ने सुन्दर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। छात्राओं ने हमारे पवित्र ग्रन्थ श्री मदभागवत गीता की सुन्दर झॉंकियों से भी सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। खेलों के साथ-साथ जीवन ज्योति स्कूल पलवल के छात्र सांस्कृतिक प्रोग्रामों में भी स्कूल का नाम रोशन कर रहें हैं। स्कूल चेयरमैन बीरपाल गहलौत ने सभी खिलाड़ी छात्रों को शुभकामनाऐं दी। अन्त में आज स्कूल प्रधानाचार्य ने खेलों का समापन कराया तथा सभी छात्रों को भविष्य की शुभकामनाऐं दी।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana