शांति पब्लिक स्कूल में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

शांति पब्लिक स्कूल में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

पलवल
भारत स्काउट्स एंड गाइड्स पलवल के तत्वावधान में रेलवे रोड पलवल स्थित शांति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में दो दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश भारद्वाज व पवन कुमार द्वारा ध्वजारोहण करके किया गया तथा संचालन डीओसी स्काउट योगेंद्र कुमार द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्य डीओसी कब भारत दहिया, डीटीसी स्काउट हरीश चंद, जिला प्रशिक्षक गाइड शशिबाला व चंद्रिका द्वारा किया गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को संस्था के मूलभूत सिद्धांतों के साथ-साथ झंडा गीत, प्रार्थना, प्रतिज्ञा, स्काउट नियम, विभिन्न प्रकार की जीवन उपयोगी गांठें, प्राथमिक चिकित्सा आदि का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर स्काउट टीम का आभार व्यक्त करते हुए योगेश भारद्वाज ने कहा स्काउटिंग के प्रशिक्षण तथा गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं तथा समाज सेवा तथा देशभक्ति की भावना को जागृत करने का सशक्त माध्यम है। डीओसी योगेंद्र कुमार द्वारा विद्यार्थियों से पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए दिवाली पर्व मनाने का आह्वान भी किया गया।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana