कैंटर गाड़ी में 20 लाख रुपए की 240 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कैंटर गाड़ी में 20 लाख रुपए की 240 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
कंटेनर ट्रक से बरामद अंग्रेजी शराब की पेटियां
💡
क्राइम ब्रांच होडल टीम ने करीब 20 लाख रुपए की 240 पेटी अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप सहित दो तस्कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पलवल
क्राइम ब्रांच होडल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ KMP नियर मिंडकोला कट पर मौजूद थे जहां उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि एक बंद बाडी कंटेनर ट्रक न० HR -38Y-3349 में अवैध रूप से शराब भर कर मानेसर की तरफ से KPM रोड से गुजरात जाएगा। टीम ने सूचना के आधार पर बिना किसी देरी के बड़ोदरा रोड KMP पर मानेसर की तरफ से पलवल की तरफ रोड पर नाकाबंदी कर ट्रोला चालक व परिचालक उपरोक्त को गाड़ी सहित काबू किया। ड्राईवर सीट पर बैठे व्यक्ति की पहचान सोयब पुत्र इब्राहिम निवासी मालपुरी थाना उटावड़ जिला पलवल व कंडेक्टर सीट पर बैठे व्यक्ति की पहचान रोबिन पुत्र इकबाल निवासी मालब थाना आकेडा जिला नूंह मेवात के रूप में हुई जिन्होंने गाड़ी में प्लास्टिक दाना होने बारे बतलाया और गाड़ी में भरे हुए माल बारे बिल पेश किये।
प्रभारी क्राइम ब्रांच होडल ने आगे बताया कि सूचना विश्वसनीय होने पर गाड़ी पर लगी सील को ड्राईवर सोयब से तुड़वाकर अंदर से खोल कर चैक किया तो उपरोक्त ट्रक बंद केंटर में रॉयल चैलेंज पव्वा 97 पेटी अंग्रेजी शराब, रॉयल चैलेंज बोतल की 47 पेटी अंग्रेजी शराब, आल SEASONS बोतल की 48 पेटी अंग्रेजी शराब व म्यूजिक मूमेंट की 48 पेटी पव्वा अंग्रेजी शराब व 1000 कट्टा प्लास्टिक दाना मिले जो कुल 240 पेटी अंग्रेजी शराब हुई। बरामद शराब बारे आरोपियान लाइसेंस व परमिट तथा वैध कागजात (बिल व पास) पेश नही कर सके। बरामद शराब की करीब 20 लाख रुपए कीमत बताई जा रही है। शराब वा गाड़ी को कब्जा में लेकर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Read more

पलवल में स्थापित किया गया आधुनिक ‘सांझा बाजार’ पोर्टा केबिन - गौरव गौतम

पलवल में स्थापित किया गया आधुनिक ‘सांझा बाजार’ पोर्टा केबिन - गौरव गौतम

💡स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा नया बाजार पलवल हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वयं सहायता समूहों की महिला

By Ashok Sardana
मतदाता सूची एसआईआर 2026 का कार्य 24 जुलाई तक रहेगा जारी - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

मतदाता सूची एसआईआर 2026 का कार्य 24 जुलाई तक रहेगा जारी - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

💡अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर को किया जाएगा पलवल भारत निर्वाचन आयोग की ओर से हरियाणा प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत

By Ashok Sardana
एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

पलवल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पलवल के गांव टीकरी ब्राह्मण स्थित केसीएम पब्लिक स्कूल में आयो

By Ashok Sardana
एसवीएसयू, केयूके और मानव रचना के बीच हुआ समझौता

एसवीएसयू, केयूके और मानव रचना के बीच हुआ समझौता

💡तीनों विश्वविद्यालय, स्टूडेंट और फैकल्टी एक्सचेंज पर मिलकर करेंगे शोध पलवल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने कुरुक्षेत्र यूनि

By Ashok Sardana