करीब 2.5 लाख कीमत के मादक पदार्थ 7 किलो 750 ग्राम गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

करीब 2.5 लाख कीमत के मादक पदार्थ 7 किलो 750 ग्राम गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

पलवल
क्राइम ब्रांच की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी पर प्रहार करते हुए करीब 2.5 लाख कीमत के मादक पदार्थ 7 किलो 750 ग्राम गांजा सहित दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आगामी जाँच इकाई आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के अनुसार, सीआईए पलवल में तैनात एएसआई मेहर चंद अपनी टीम के साथ बस अड्डा हसनपुर पर मौजूद थे जहां उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि हसनपुर का रहने वाला सुनील और सेंडोली का रहने वाला सुभाष उत्तर प्रदेश से गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मोहाली गांव से आगे हसनपुर रोड पर नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद दो युवक अपने कंधों पर बैग लटकाए पैदल आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों युवक पीछे मुड़कर तेज कदमों से भागने लगे, लेकिन शक के आधार पर पुलिस टीम ने उन्हें कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान सुनील के बैग से चार किलो गांजा तथा सुभाष के बैग से तीन किलो 750 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2.5 लाख रुपये है। प्रभारी सीआईए ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हसनपुर थाना में केस दर्ज कराकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी गांजा कहां से और किस से लेकर आए और कहां किसको बेचना था, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है तथा इन्हे पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि नशा तस्करी से जुटे अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana