केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ की स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ की स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन

पलवल
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शुक्रवार को दिशा समिति की बैठक से पहले नगर परिषद पलवल में सीएसआर फंड से लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से नई स्ट्रीट लाइट कार्य का उद्घाटन किया। इस परियोजना के शुरू होने से शहर की मुख्य सड़कों बाजारों और कई प्रमुख क्षेत्रों में रोशनी की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे नागरिकों को काफी राहत मिलेगी। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नई स्ट्रीट लाइटों के लगने से न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि सड़क सुरक्षा भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि लाइट लगने से रात्रि के समय होने वाली दुर्घटनाओं और आपराधिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्ट्रीट लाइटों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को लंबे समय तक इसका लाभ मिलता रहे। इस अवसर पर उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल, होडल के विधायक हरेंद्र सिंह, पृथला से विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, पूर्व विधायक दीपक मंगला, केहर सिंह रावत, प्रवीण डागर, बीजेपी जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, डीएमसी मनीषा शर्मा, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, एसडीएम होडल बलीना, एसडीएम हथीन हरिराम, नप चेयरमैन डा. यशपाल सहित अन्य अधिकारीगण, नगर परिषद व जिला परिषद के पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana