केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल ने झोली फैलाकर भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम के पक्ष माँगी वोट

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल ने झोली फैलाकर भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम के पक्ष माँगी वोट
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने झोली फैलाकर भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम के पक्ष में मांगे वोट

बैंसलात का हर बूथ जीतेंगी भाजपा, बैंसलात की सरदारी ने दिया भरोसा

पलवल
पलवल विधानसभा क्षेत्र के गांव बड़ौली में आयोजित जनसभा में भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने पलवल से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गौरव गौतम के पक्ष में बैंसलात क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। जनता को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस की नियत खराब है फिर जनता के हक पर डाका मारना चाहती है। कांग्रेस में विशेष समुदाय के लोगों पर भी भरोसा करके भारत को बर्बाद करने की साजिश रची जा रही है। वहीं उन्होंने कहा भाजपा अपने संकल्प पत्र में सारे संकल्प पूरे करने के लिए गारंटी रखती है। परंतु कांग्रेस ने अपनी मेनिफेस्टो में कहीं भी कोई ना तो संकल्प की बात रखी है और नहीं कोई विकास की केवल अपने जेब भरने की और लोगों को झूठ बोलने की राजनीति करने की बात कांग्रेस की तरफ से कही गई है। क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपना प्रतिनिधि ऐसा चुनें जो मुख्यमंत्री के पास बैठकर क्षेत्र के विकास की योजनाएं ला सके। दूसरी तरफ कांग्रेस है, जिनका अब तक कौन मुख्यमंत्री बनेगा, पता भी नहीं है। अब जनता फैंसला करे कि क्या वो मुख्यमंत्री के पास पहुंच रखने वाला है, क्या वो क्षेत्र के विकास की योजनाएं ला सकता है। विजन क्या है। उन्होंने जनता से अपील की कि वह कांग्रेस उम्मीदवार से खुद भी बचें और अपने बच्चों को भी बचा ले। वहीं केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि वह अपने क्षेत्र में गौरव गौतम के पक्ष में वोट मांगने के लिए आए हैं वहीं उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा प्रदेश की विकास की हवा को आगे बढ़ाना है तो भाजपा को चुनना होगा वहीं उन्होंने कहा जिस तरह कांग्रेस कश्मीर में धारा 370 खत्म करना चाहती है और राहुल गांधी विदेश में जाकर सिखों के ऊपर टिप्पणी करते हुए नजर आते हैं वहीं इस तरह भारत में दोगली राजनीति करने का काम कांग्रेस की तरफ से किया जा रहा है। गौरव गौतम अपने जनसंपर्क अभियान के तहत पलवल हल्के बड़ौली गांव में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्हें युवाओं द्वारा जुलूस के रूप में में ले जाया गया और जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि पांच साल में एक बार चुनाव आता है, जनता को सोच समझकर फैंसला करना है, जनता को अपना प्रतिनिधि व चौकीदार चुनना है।अगर चूक गए तो हमारे बच्चे भी अपराध व नशे की दलदल में चले जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोग काली गाड़ियों में घूमकर लोगों को धमका रहे हैं और धमकाकर वोट मांग रहे हैं, जिसे यहां की बहादुर जनता कतई सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चुनाव पहले भी हुए हैं, विधायक पहले भी बनें और सबने जनता का सम्मान किया है, भाइचारा बनाकर रखा है, मिलने पर एक—दूसरे का सम्माान किया है लेकिन आज सरेआम वोटरों को धमकाया जा रहा है। पूरे क्षेत्र में आतंक का माहौल बना दिया गया है, जिससे जनता को सावधान रहना है क्योंकि कांग्रेस के लोग संभावित हार से बौखला चुके हैं और बौखलाहट में वे ऐसे ही करते हैं।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana