बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट देने पर केंद्रीय मंत्री ने विजिलेंस जांच के दिए आदेश

बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट देने पर केंद्रीय मंत्री ने विजिलेंस जांच के दिए आदेश

पलवल
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने जिला सचिवालय में आयोजित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की आकलन एवं मूल्यांकन बैठक में गांव भेंडोली में बनने वाले महाविद्यालय निर्माण कार्य में देरी पर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को फटकार लगाते हुए महाविद्यालय का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने एक्सईएन से स्पष्ट कहा कि महाविद्यालय के निर्माण कार्य के लिए चंडीगढ़ भी जाना पड़े तो जाएं तथा इस प्रोजेक्ट का फॉलोअप करते हुए इसका निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाएं। उन्होंने बैठक में सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि किसी भी विकास कार्य को बेवजह न लटकाएं।
केन्द्रीय राज्य मंत्री ने बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन को फटकार लगाते हुए कार्य की विजिलेंस जांच करवाने के निर्देश दिए और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने और रिकवरी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की नाली में पोल लगे हुए हैं वे सभी लिखकर दें उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने डीएमसी को निर्देश दिए कि वे डोर-टू-डोर कचरा एकत्रित करने से संबंधित सभी शर्तों की पालना सुनिश्चित करें। जितनी मेनपावर और मशीनरी बताई गई हो उतनी होनी चाहिए। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने उपायुक्त व संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राउंड वाटर तथा रैनीवैल से आने वाले पानी की आईएसआई लैब से जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि जांच के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाए कि पानी पीने योग्य है या नहीं तथा उसमें प्रदूषण का स्तर कितना है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बिना ट्रीटमेंट का पानी नहरों और यमुना में नहीं छोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने को प्राथमिकता बताते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विभिन्न ऐजेंसियों से संबंधित सड़कों और मार्गों की स्थिति बारे समीक्षा करते हुए गांव की एक सड़क के केवल 2 महीने के अंदर टूटने पर उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ को लोकनिर्माण विभाग से संबंधित सड़कों की विजिलेंस जांच करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदारों और इंजीनियर की मिली भगत सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने एक्सइएन को निर्देश दिए कि ठेकेदारों द्वारा जिन सड़कों के निर्माण में देरी की जा रही है उनको ब्लैक लिस्ट करें और उनसे जुर्माना भी वसूल करें। उन्होंने ऐसे कार्यों के टेंडर दोबारा करने के भी निर्देश संबंधित एक्सइएन को दिए। उन्होंने बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग की मरम्मत का कार्य भी अविंलब करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने जिला परिषद, नगर परिषद, पंचायत विभाग, नगर पालिका आदि के सभी कार्यों की चीफ विजिलेंस अधिकारी से जांच करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला परिषद अध्यक्ष को जिला परिषद की बैठक करवाने के लिए लिखकर देने और बैठक में प्रस्ताव पास करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला परिषद के सभी खंडों में ग्रांट का समान रूप से वितरण किया जाए और सबको बराबर पैसा मिलना चाहिए ताकि सभी खंडों का सामान रूप से विकास हो सके। उन्होंने गांव में शमशान घाट के रास्ते का निर्माण करवाने लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए एग्जीक्यूशन करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी गांठ बांध लें इस सरकार में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है।
केंद्रीय मंत्री ने सिविल सर्जन पलवल को अलावलपुर अस्पताल की पुरानी कंडम बिल्डिंग को जल्द से जल्द डिमोलिश करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को खंड बड़ौली में भवन निर्माण का जल्द से जल्द शिलान्यास करवाने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी अधिकारी विकास कार्यों को लटकाएं नहीं। उन्होंने बैठक में हमारा गांव-जगमग गांव योजना, सीएचसी मिंडकोला, यमुना पुल, भिडूकी पीएचसी, तुमसरा सर्विस रोड सहित अन्य विकास कार्यों बारे संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को बिजली से संबंधित किसी प्रकार की समस्या न आए। उन्होंने बाढ़ मुक्त पलवल-फरीदाबाद बारे भी अधिकारियों से समीक्षा करते हुए रिपोर्ट तलब की। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत प्रस्तावित बल्लभगढ़-पलवल मेट्रो प्रोजेक्ट को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए एचएमआरडीसीएल के अधिकारी एसडी शर्मा से वर्चुअल माध्यम से बातचीत कर प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति, तकनीकी प्रक्रियाओं तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मेट्रो परियोजना को गति देने के लिए जल्द ही दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जाए, जिसमें संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हों।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सशक्त नेतृत्व में सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर दृढ़ता से कार्य कर रही है। इस नीति का मूल उद्देश्य जनता को पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी शासन उपलब्ध कराना है, ताकि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव के पहुंच सके। सरकार का स्पष्ट मत है कि अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के लिए केंद्र और प्रदेश, दोनों स्तरों पर कोई स्थान नहीं है।
बैठक में उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल, होडल के विधायक हरेंद्र सिंह, पृथला से विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, पूर्व विधायक दीपक मंगला, केहर सिंह रावत, प्रवीण डागर, बीजेपी जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, डीएमसी मनीषा शर्मा, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, एसडीएम होडल बलीना, एसडीएम हथीन हरिराम, नप चेयरमैन डा. यशपाल, पीडी, डीआरओ बलराज सिंह दांगी, डीएसपी मनोज वर्मा, एनएचएआई से पीडी धीरज कुमार सहित अन्य अधिकारीगण, नगर परिषद व जिला परिषद के पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana