रजवाहों में पानी न पहुंचने पर संयुक्त किसान मोर्चा ने कार्यकारी अभियन्ता को सौंपा ज्ञापन

रजवाहों में पानी न पहुंचने पर संयुक्त किसान मोर्चा ने कार्यकारी अभियन्ता को सौंपा ज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा ने रजवाहों में पानी न पहुंचने पर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए

पलवल
पलवल जिला के अंदर रजवाहो में पानी न में पहुंचने की शिकायत को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा पलवल के एक प्रतिनिधिमंडल ने कार्यकारी अभियंता मोहित वशिष्ठ सिंचाई विभाग से उनके कार्यालय में मुलाकात कर रजवाहो में पानी न पहुंचने की समस्या उठाई जिस कारण किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे इस समस्या से ज्ञापन देकर कार्यकारी अभियंता को और अवगत कराया और मांग की भंगुरी, मानपुर, हथीन, पातली घुघेरा आदि रजवाहो के अंदर आगरा कनाल से पानी आता है परंतु इस सीजन में पानी नहीं पहुंच रहा तथा भंगुरी मानपुर आदि रजवाहों के अंदर करीब 5 वर्ष से पानी नहीं पहुंच रहा। कार्यकारी अभियंता ने किसान प्रतिनिधियों को बताया की इन रजवाहों के अंदर पक्का करने का कार्य चल रहा निर्माण कार्य के कारण कुछ समस्या है। इस क्षेत्र के किसानों ने किसान मोर्चा को शिकायत की है कि हमने मई 2024 में उपायुक्त पलवल से तथाअक्टूबर 2024 में कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग पलवल से मिलकर अपनी समस्याएं रखी परंतु आज तक हमारी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। अक्टूबर माह के अंदर प्रतिवर्ष रजवाहो की सफाई की जाती है परंतु आज तक भी सफाई नहीं की गई। किसानों ने यह भी समस्या रखी रजवाहो पक्का करने का काम नहर के शुरूआती छोड़ से किया जाता है परंतु ऐसा ना करके बीच-बीच में निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिस कारण किसी भी गांव में पानी नहीं पहुंच रहा किसान नेताओं ने यह भी बताया की काफी बड़ी क्षेत्र के अंदर खारा पानी है यहां के किसान रजवाहे से सिंचाई के ऊपर निर्भर है इस कारण किसानों को बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है। कार्य कार्यकारी अभियंता ने किसान प्रतिनिधियों के सामने रखा कि आगरा कैनाल उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन है जिस कारण हमें ज्यादा समस्या होती है परंतु मैं उच्च अधिकारियों और उत्तर प्रदेश के नहर विभाग के अधिकारियों से वार्ता का शीघ्र पानी पहुंचाने की व्यवस्था कराऊंगा प्रतिनिधिमंडल के अंदर संयुक्त किसान मोर्चा के नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, धर्मचंद घुघेरा, सोहनपाल चौहान, ताराचंद प्रधान, हुकम सिंह चौहान मौजूद थे। किसान मोर्चा के नेताओं ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा पानी की समस्या को लेकर शीघ्र ही प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त पलवल से मिलेगा अगर उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पलवल क्षेत्र के किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana