सर्दी के मौसम में अंगीठी, रूम हीटर व गैस गीजर आदि का सावधानी पूर्वक करें उपयोग - उपायुक्त

सर्दी के मौसम में अंगीठी, रूम हीटर व गैस गीजर आदि का सावधानी पूर्वक करें उपयोग - उपायुक्त

पलवल
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जनहित में लोगों को चेतावनी देते हुए सतर्क किया कि वे सर्दी के मौसम में अंगीठी, रूम हीटर, गैस गीजर और वाटर हीटर आदि का सावधानी पूर्वक प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि हम सर्दियों में अक्सर नहाने के लिए गैस गीजर या कमरे के तापमान को गर्म करने के लिए जलते हुए रूम हीटर और कोयलों की अंगीठी का इस्तेमाल करते हैं और कमरे को पूरा बंद कर लेते हैं, जो हमारे लिए सबसे बड़ा खतरा बन जाती है। जब कमरे में हवा की आवाजाही नहीं होती, तो गैस या जलने वाली चीजें ऑक्सीजन कम करके कार्बन मोनोऑक्साइड को (सीओ गैस) बढ़ा देती हैं। यह गैस बिल्कुल बिना रंग की, बिना गंध की और बिना आवाज की होती है, इसलिए किसी को पता भी नहीं चलता और इंसान धीरे-धीरे बेहोश होकर दम घुटने से मर सकता है। ऐसे में हमें इनका प्रयोग करते समय पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।
उपायुक्त ने चेताया कि अंगीठी या हीटर का प्रयोग करते समय कमरे को बिल्कुल बंद न रखें, इससे गैस का जमाव हो जाता है और कमरे में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, जिससे व्यक्ति का दम घुटने से मृत्यु हो जाती है। इसलिए आम जन सर्दियों में ध्यान रखें कि गैस गीजर बाथरूम में बंद करके कभी न चलाएं। कमरे में हीटर या अंगारे जल रहे हों तो हल्की-सी वेंटिलेशन जरूर रखें। सोते समय कमरे में कोयले या अंगारों को जलता हुआ न छोड़ें। अगर चक्कर, सिरदर्द, उलझन महसूस हो तो तुरंत कमरे को खोलें और बाहर निकल जाएं। उन्होंने कहा कि बस थोड़ी-सी सावधानी बरतकर हम स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana