वन महोत्सव पौधारोपण नहीं बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संकल्प -गौरव गौतम

वन महोत्सव पौधारोपण नहीं बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संकल्प -गौरव गौतम
💡
हरियाणा में मानसून के दौरान लगाए जाएंगे 1.40 करोड़ पौधे
💡
जनभागीदारी से बनेगा हरियाणा हरित प्रदेश

पलवल
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय दुधौला पलवल में आज जिला स्तरीय 77वें वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला, श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. दिनेश कुमार, उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर तथा जिला वन अधिकारी सुरेश कुमार पुनिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रदेशवासियों को 77वें वन महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वन महोत्सव केवल पौधे लगाने का अवसर नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति अपनी आस्था, पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और आने वाली पीढ़ियों के प्रति अपने दायित्व को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि यदि हमें समृद्ध, स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य चाहिए तो प्रकृति के साथ संतुलित संबंध स्थापित करना होगा। वर्ष 1950 में देश में वन महोत्सव की शुरुआत हुई थी और तब से देशभर में विभिन्न थीम के साथ इसे जनभागीदारी के पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। श्री गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान का अनूठा संदेश देता है। आज हम इस अभियान के दूसरे चरण में हैं और हरियाणा में इसे व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों को जनआंदोलन बनाकर ही हम हरियाणा को एक हरित एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक प्रदेश बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान, वायु प्रदूषण, जल संकट और जैव विविधता के क्षरण जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण, वन संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों का सतत प्रबंधन बेहद आवश्यक है। हरियाणा सरकार पर्यावरण संरक्षण को केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी न मानकर इसे जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ा रही है। खेल राज्य मंत्री ने बताया कि वर्तमान मानसून सीजन के दौरान हरियाणा में 1.40 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वन विभाग के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान में सरकारी विभागों, पंचायतों, नगर निकायों, शिक्षण संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, स्वयंसेवी संगठनों, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं तथा आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत जनभागीदारी है। हमारा लक्ष्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि प्रत्येक लगाए गए पौधे को संरक्षित कर उसे एक विशाल पेड़ बनाना होना चाहिए। गौरव गौतम ने भावनात्मक संदेश देते हुए कहा कि जिस प्रकार एक मां अपने बच्चे को 5-6 वर्ष की उम्र तक प्यार, देखभाल और पोषण देकर उसकी जड़ें मजबूत करती है, उसी प्रकार हमें भी अपने द्वारा लगाए गए पौधे की कम से कम 5-6 वर्ष तक जिम्मेदारी लेकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। तभी पौधारोपण का वास्तविक उद्देश्य पूरा होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के शहरी एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में हरित आवरण बढ़ाने के लिए लगभग 48 हेक्टेयर क्षेत्र में मियावाकी पद्धति के तहत सघन वृक्षारोपण किया जा रहा है। जापान की इस तकनीक के माध्यम से कम समय में घने देशी वन विकसित किए जा सकते हैं।अंत में गौरव गौतम ने जिला वासियों से आह्वान किया कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसे पेड़ बनने तक उसकी देख भाल करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, बेहतर पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगा।

Read more

दिल्ली पब्लिक स्कूल पलवल में हुआ अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन

दिल्ली पब्लिक स्कूल पलवल में हुआ अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन

पलवल दिल्ली पब्लिक स्कूल पलवल में आज 30 जुलाई को सत्र 2026-27 के लिए अलंकरण समारोह (इन्वेस्टिचर सेरेमनी) का भव्य एवं गरिमामय आयोजन सफलतापूर्

By Ashok Sardana
जिला नगर योजनाकार विभाग की अवैध कॉलोनियों पर लगातार कार्रवाई -डीटीपी अनिल मलिक

जिला नगर योजनाकार विभाग की अवैध कॉलोनियों पर लगातार कार्रवाई -डीटीपी अनिल मलिक

💡पलवल में लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा💡निर्माणाधीन दुकानें, बाउंड्री वॉल, सड़क एवं बिजली के खंभे किए ध्वस्त�

By Ashok Sardana
पलवल में बिना अनुमति नहीं लगेंगे कांवड़ शिविर, उपायुक्त ने जारी किए सख्त आदेश

पलवल में बिना अनुमति नहीं लगेंगे कांवड़ शिविर, उपायुक्त ने जारी किए सख्त आदेश

💡30 जुलाई से 11अगस्त रात्रि तक लागू रहेंगे प्रतिबंध, जारी किए गए आदेश💡कांवड़ शिविर लगाने के लिए उपमंडल अधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य

By Ashok Sardana
खेल मंत्री गौरव गौतम ने वार्ड 10 में पांच करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

खेल मंत्री गौरव गौतम ने वार्ड 10 में पांच करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

पलवल हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को नगर परिषद पलवल शहर के वार्ड संख्या 10 स्थित कुसलीपुर क्षे

By Ashok Sardana