एसवीएसयू में उत्साह से मनाया गया वीर बाल दिवस एवं खेल दिवस

एसवीएसयू में उत्साह से मनाया गया वीर बाल दिवस एवं खेल दिवस

पलवल
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खेल दिवस एवं वीर बाल दिवस बड़े उत्साह, श्रद्धा और जोश के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने साहिबजादों के जीवन से प्रेरणा का संकल्प लिया और खेल प्रतियोगिताओं में अपना जोरदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा बलिदान दिवस के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य सतेन्द्र सौरोत ने विद्यार्थियों को वीर बाल दिवस का महत्व समझाते हुए साहस, बलिदान और राष्ट्रप्रेम के मूल्यों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से वीर बलिदानियों के बारे में बताकर देशभक्त की भावना का संचार किया। इस अवसर पर हिंदी अध्यापिका सुषमा शर्मा की पुस्तक "मासूम निगाहों की खामोशी-शहज़ादी अनामिका" का विमोचन करते हुए कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने बधाई दी। इस गरिमामय अवसर पर डॉ. सुनील गर्ग चेयरपर्सन ग्रीन टेक्नोलॉजी, प्रोफेसर कुलवंत सिंह डीन, खेल निदेशक डॉ. मनीकंवर सिंह, डॉ. ललित कुमार डिप्टी रजिस्ट्रार, संजीव तायल ओएसडी टू वीसी, विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंतर्गत भाला फेंक, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, रिले रेस, टग ऑफ वॉर, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो, हाई जंप, लॉन्ग जंप, योगा सहित अनेक खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई। इस अवसर पर आयोजित खेल दिवस कार्यक्रम में टैगोर हाउस ओवरऑल चैंपियन बना। कृष्ण को स्पोर्ट्स ब्वाय और कनिका को स्पोर्ट्स गर्ल चुना गया। ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में छात्रों ने दौड़, लंबी कूद, शॉट पुट में अपनी गति और कौशल दिखाया। कृष्ण ने 21 फुट लंबी छलाँग लगाकर मेडल जीता, जबकि आराध्या ने 5 फुट 5 इंच ऊँची छलांग लगाई। लड़कियों की योगा प्रतियोगिता में किया और लड़कों के वर्ग में लोकेश ने मेडल जीता। इस अवसर पर प्रतिभागी विजेता विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana