समस्याओं के समाधान लाओ और छा जाओ - कुलगुरु दिनेश कुमार

समस्याओं के समाधान लाओ और छा जाओ - कुलगुरु दिनेश कुमार
💡
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में गूगल डेवलपर ग्रुप लॉन्च

पलवल
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि दुनिया की समस्याओं के समाधान लाओ और छा जाओ। अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। नवाचार करने वालों को जीवन में धन और ख्याति दोनों मिलते हैं। वह ललित गिरि भवन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का गूगल डेवलपर ग्रुप लॉन्च किया। इसके माध्यम से विद्यार्थी गूगल प्लेटफॉर्म पर मौजूद समस्याओं का समाधान खोजेंगे।उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने और पैसे कमाने का मौका मिलेगा। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि गूगल जैसी विश्वस्तरीय संस्था के पास अनेक समस्याएँ होती हैं, लेकिन ऐसे क्लबों के माध्यम से नवाचार और टीमवर्क से हर चुनौती का समाधान संभव है। विद्यार्थी नए-नए एप्लीकेशन विकसित कर सकते हैं। साथ ही वह अपने स्टार्टअप भी खड़े कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में हमेशा उत्कृष्ट करने के लिए प्रेरित किया। इस प्रयास के लिए उन्होंने स्किल डिपार्टमेंट ऑफ सीएस एंड टेक्नोलॉजी की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ऊषा बत्रा और क्लब का नेतृत्व करने वाले विद्यार्थी कुनाल सूद को बधाई दी। साथ ही कहा कि नवाचार और रचनात्मक कार्यों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी। प्रोफेसर ऊषा बत्रा ने कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार का आभार ज्ञापित किया और विद्यार्थियों से नित्य नए डिजिटल प्रयोग कर रचनात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Read more

पलवल जिला किसान मोर्चा ने भारत अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते के खिलाफ प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

पलवल जिला किसान मोर्चा ने भारत अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते के खिलाफ प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

पलवल संयुक्त किसान मोर्चा के आह्ववान पर पलवल जिला किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने भारत अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौ

By Ashok Sardana
राहुल गांधी व अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

राहुल गांधी व अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

पलवल दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राुहल गांधी सहित वरिष्ठ कांग्रे

By Ashok Sardana
पलवल के गांव फुलवारी निवासी विनेश पोसवाल बने एनटीपीसी में डीजीएम

पलवल के गांव फुलवारी निवासी विनेश पोसवाल बने एनटीपीसी में डीजीएम

पलवल के गांव फुलवारी में जन्मे विनेश पोसवाल ईमानदारी उत्कृष्ट कार्य एवं कठिन परिश्रम से बहुत कम सर्विस मैं एनटीपीसी में पदोन्नत होकर डी

By Ashok Sardana
जिले के सभी 150 शक्ति केंद्रों पर एक साथ “टिफिन बैठक” का हुआ सफल आयोजन

जिले के सभी 150 शक्ति केंद्रों पर एक साथ “टिफिन बैठक” का हुआ सफल आयोजन

पलवल भारतीय जनता पार्टी, पलवल द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से आज जिले के सभी 150 शक्ति केंद्रों पर दोपहर 12 बजे से 3

By Ashok Sardana