विश्व हिंदू परिषद् ने स्थापना दिवस कार्यक्रम किया

विश्व हिंदू परिषद् ने स्थापना दिवस कार्यक्रम किया
ब्रह्माकुमारी सेंटर दीघौट में विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस मनाते हुए।

पलवल
ब्रह्माकुमारी सेंटर गांव दीघौट, बड़ौली प्रखंड, जिला पलवल में विश्व हिंदू परिषद् ने स्थापना दिवस कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भारत भूषण प्रांत गौ सेवा एवम् संवर्धन प्रमुख विश्व हिन्दू परिषद् हरियाणा रहे। ब्रह्मकुमारी राजबाला दीदी सेंटर इंचार्ज दीघौट का सानिध्य प्राप्त हुआ तथा आए हुए सभी माता
बहनों व बन्धुओं का धन्यवाद जिला अध्यक्ष धीरज मंगला ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन बड़ौली प्रखंड अध्यक्ष मनोज बघेल ने किया।भारत भूषण ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना देश के सन्तो के द्वारा 1964 में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन की गई थी। जिसका मुख्य उद्देश्य विश्व भर में रह रहे हिंदुओ के मान बिंदुओं की रक्षा के लिए किया गया। विश्व हिंदू परिषद द्वारा श्रीराम जन्मभूमि के आंदोलन को मुख्य रूप से किया। इसी के साथ अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की धमकी को चुनौती के रूप में लेकर अमरनाथ यात्रा पर हजारों युवकों का जत्था लेकर जाना सबको याद है। वहीं राम सेतु को बचाने के लिये आंदोलन जैसे बहुत से प्रमुख कार्य करते हुए आज विश्व हिंदू परिषद हजारों सेवा के कार्य करके समाज को लाभान्वित करने का काम कर रहा है।
राम मंदिर निर्माण के लिये 11 करोड़ परिवारों में सम्पर्क करके लगभग 55 करोड़ लोगों से सम्पर्क करके विश्व का सबसे बड़ा निधि समर्पण अभियान करने का काम भी विश्व हिंदू परिषद के नाम है। आज समाज मे हिन्दू उत्पीड़िन, लव जिहाद और गौ रक्षा जैसी समस्याओं में विश्व हिंदू परिषद सबसे आगे बढ़कर समाधान करने का काम करता हैं। धीरज मंगला ने सभी से विश्व हिन्दू परिषद् से जुड़कर देश धर्म का कार्य करने के लिए कहा तथा स्वदेशी सामान को अपनाने के लिए आह्वान किया ताकि अपने देश के लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सके और विदेशी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। इस अवसर पर जिला मंत्री विरेन्द्र पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष इन्दराज सिंह, समाजसेवी प्रवीण गौतम, केशव प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र सिंगला मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana