मतदाता सूची एसआईआर 2026 का कार्य 24 जुलाई तक रहेगा जारी - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

मतदाता सूची एसआईआर 2026 का कार्य 24 जुलाई तक रहेगा जारी - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर
💡
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर को किया जाएगा

पलवल
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से हरियाणा प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का संशोधित शेड्यूल जारी किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पत्र के अनुसार हरियाणा राज्य में चल रही पुनरीक्षण प्रक्रिया की विभिन्न गतिविधियों की तिथियों में बदलाव किया गया है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा अब 24 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य जारी रहेगा। वहीं मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्था का कार्य भी 24 जुलाई तक पूरा किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के नए कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 31 जुलाई 2026 को होगा। इसके बाद 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। दावों और आपत्तियों का निस्तारण 31 जुलाई से 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि जिन मतदाताओं को नाम जोड़ना, हटाना या किसी प्रकार का संशोधन कराना है, वे निर्धारित अवधि में अपना दावा/आपत्ति अवश्य दर्ज करें।
बीएलओ द्वारा घर-घर मतदाता सत्यापन 15 जून से 24 जुलाई तक होगा। मतदान केंद्रों का युक्तिकरण/पुनर्व्यवस्था 24 जुलाई तक। प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 31 जुलाई।
दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 31 जुलाई से 30 अगस्त तक। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 31 जुलाई से 28 सितंबर तक होगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर 2026 को होगी

Read more

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana
ओम इंटरनेशनल स्कूल में नशा मुक्ति कार्यक्रम, बच्चों को दिलाई नशे के खिलाफ प्रतिज्ञा

ओम इंटरनेशनल स्कूल में नशा मुक्ति कार्यक्रम, बच्चों को दिलाई नशे के खिलाफ प्रतिज्ञा

पलवल प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को ओम इंटरनेशनल सी.एम. स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयो

By Ashok Sardana
पलवल में 5 सितंबर से 27 सितंबर तक लगेगा विशाल एवं भव्य बलदेव छठ मेला

पलवल में 5 सितंबर से 27 सितंबर तक लगेगा विशाल एवं भव्य बलदेव छठ मेला

💡रामलीला से शोभायात्रा तक होंगे अनेक कार्यक्रम पलवल बलदेव छठ मेला समिति, पलवल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव

By Ashok Sardana