उत्कर्ष चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

उत्कर्ष चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

पलवल भाजपा युवा नेता उत्कर्ष चौधरी का जन्मदिन सोमवार को रेलवे रोड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में मनाया गया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में उमड़े जनसैलाब ने धूमधाम, हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण माहौल के साथ उत्कर्ष का स्वागत किया। उत्कर्ष चौधरी जुलूस के रूप में ब्राह्मण धर्मशाला पहुंचे। उनके साथ युवाओं की भीड़ चल रही थी। ब्राह्मण धर्मशाला पहुंचने पर उनका पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान ढोल नगाड़ों, बीन पार्टी व रागिनी कलाकरों ने उत्कर्ष का स्वागत किया। मंच पर पहुंचने पर लोगों ने माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ व उपहार भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की। मंच संचालन जगदीश मास्टर ने किया। इस दौरान ब्राह्मण धर्मशाला में रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जन्मदिन समारोह के दौरान समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी का इजहार किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन को यादगार बनाया। रागिनी कलाकर अविनाश सैलोटी, बलराम बैंसला व प्रीति चौधरी ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मन मोह लिया। इस दौरान भाजपा युवा नेता उत्कर्ष चौधरी ने लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि जन्मदिवस के अवसर पर पलवल की देवतुल्य जनता का स्नेह, विश्वास और आर्शीवाद प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि जो सम्मान पलवल की जनता ने उन्हें दिया है, उसे सदैव याद रखेगें। उन्होंने कहा कि पलवल जिले के लोगों की सेवा करना उनका कर्तव्य है। वह अपना जीवन समाज और पलवल के विकास के लिए समर्पित करेगें। भाजपा युवा नेता उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि जनता का प्यार और आर्शीवाद उनके ऊपर खूब बरस रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं बल्कि लोगों का प्यार है जो उन्हें अपनी ओर खीच कर लाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी पार्टी संगठित पार्टी है। बीजेपी पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें दी जाएगी उसे बखूबी निभाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके जन्मदिवस के अवसर पर लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया गया है। रक्तदान महादान है। रक्तदान कर लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने जन्मदिन पर रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर भाजपा नेता सतवीर पटेल, सतीश बैंसला, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष रश्मि सहरावत, राजबीर बैंसला, शिवकुमार पृथला, योगेश सरपंच, अजीत बैंसला, अमरजीत बैंसला, ऋषिराम, देवदत्त शर्मा, रामकिशन, गोलू शर्मा, राकेश शर्मा, राधेलाल आर्य धतीर, मनोज चांदहट, धर्मेंद्र सिहौल, करतार बैंसला, सोनू फागना, राज छपरौला मुख्य रूप से मौजूद रहे। भाजपा युवा नेता उत्कर्ष चौधरी के जन्मदिन समारोह में पहुंचे लोगों के हुजुम के अब राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। लोग जन्मदिन समारोह के जरिये पलवल विधानसभा से उत्कर्ष चौधरी की उम्मीदवारी तय मान रही है। लोगों का कहना है कि आज युवा चेहरे लोगों की राजनीतिक पसंद बनते जा रहे हैं, क्योंकि युवा नए जोश के साथ कार्य करते हैं। उत्कर्ष चौधरी का बैसलात से जुड़ाव भी उनकी उम्मीदवारी को लंबे समय से तय कर रहा है।

Read more

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana
ओम इंटरनेशनल स्कूल में नशा मुक्ति कार्यक्रम, बच्चों को दिलाई नशे के खिलाफ प्रतिज्ञा

ओम इंटरनेशनल स्कूल में नशा मुक्ति कार्यक्रम, बच्चों को दिलाई नशे के खिलाफ प्रतिज्ञा

पलवल प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को ओम इंटरनेशनल सी.एम. स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयो

By Ashok Sardana
पलवल में 5 सितंबर से 27 सितंबर तक लगेगा विशाल एवं भव्य बलदेव छठ मेला

पलवल में 5 सितंबर से 27 सितंबर तक लगेगा विशाल एवं भव्य बलदेव छठ मेला

💡रामलीला से शोभायात्रा तक होंगे अनेक कार्यक्रम पलवल बलदेव छठ मेला समिति, पलवल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव

By Ashok Sardana