श्री विश्वकर्मा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का साप्ताहिक शिविर संपन्न

श्री विश्वकर्मा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का साप्ताहिक शिविर संपन्न
💡
संजय और संध्या बने एनएसएस के बेस्ट वालंटियर

पलवल
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के साप्ताहिक शिविर का आयोजन किया गया। बीएससी योग के छात्र संजय और बीवॉक पब्लिक सर्विसेज की छात्रा संध्या बेस्ट वालंटियर चुने गए, जबकि बी. वॉक रोबोटिक्स के गौतम और बीएससी योग के प्रवीण को बेस्ट एंटरटेनर चुना गया। बीएससी योग के छात्र बादल को बेस्ट लीडर और पीएचडी की छात्रा निधि को बेस्ट लीडर घोषित किया गया। समापन समारोह में कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इन विद्यार्थियों को सम्मानित किया और इस उपलब्धि के लिए उनको बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एनएसएस युवाओं से सेवा का ज़ज़्बा पैदा करता है। इससे देश और समाज के विकास में योगदान देने की भावना पैदा होती है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि देश हमें सब कुछ देता है, हमें भी देश और समाज के प्रति अपने दायित्व समझने चाहिएं। उन्होंने सात दिन में एनएसएस के विद्यार्थियों द्वारा किए गए सेवा कार्यों की सराहना की। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नकुल ने साप्ताहिक शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों ने डिजिटल लिटरेसी, पोर्टल, एड्स से जागरूकता, पौधारोपण, गांव प्रबंधन, स्वदेशी, योग और स्वच्छता पर कार्य किया। साथ ही उन्होंने बताया कि 150 विद्यार्थियों ने इस दौरान रक्तदान भी किया। एसवीएसयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य सतेंद्र सौरोत ने विद्यार्थियों को जीवन मूल्यों के प्रति प्रेरित किया। इरा की निदेशक चंचल भारद्वाज ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। डॉ. भावना रूपराई ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर डॉ. सोहन लाल, डॉ. तेजेन्द्र सिंह, डॉ. मोनिका जांगड़ा, संशबीर डागर सहित कई अन्य शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana