पंचवटी धाम पलवल में रक्तदान कर नववर्ष का किया स्वागत

पंचवटी धाम पलवल में रक्तदान कर नववर्ष का किया स्वागत

पलवल
नववर्ष के शुभागमन पर आयोजित श्री श्याम संकीर्तन के दौरान श्री पंचवटी धाम पलवल में पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज और श्री श्याम नवयुवक परिवार पलवल के सयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का संयोजन पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज के मुख्य संयोजक आर्यवीर लाॅयन विकास मित्तल, सह संयोजक अल्पना मित्तल, ऋषभ जैन, विकास जैन, राहुल पांचाल ने किया। शिविर का विधिवत उद्घाटन महामण्डलेश्वर 108 कामता दास जी महाराज, महामण्डलेश्वर ऋषि दास जी, व्यापारी नेता प्रवीण गर्ग, विनोद जैन, नरेश चौधरी, जितेन्द्र गर्ग, हरिशंकर शर्मा, शिव कुमार गर्ग ने किया। 
कार्यक्रम में कामता दास जी महाराज और ऋषिदास जी ने  संदेश दिया कि रक्तदान जनहित व राष्ट्रहित में है। रक्तदान करने के लिए सभी स्वस्थ्य युवकों को आगे आना चाहिए। रक्तदान वक्त की जरूरत है, हम सभी को रक्तदान करना चाहिए। एक यूनिट रक्त से 3 लोगों की जिंदगी को बचाया जा सकता है। मुख्य संयोजक विकास मित्तल और सह संयोजक अल्पना मित्तल ने कहा कि कमाए हुए धन को दान करने में तो एक बार इंसान संकोच कर सकता है, लेकिन रक्तदान, नेत्रदान, अंगदान करने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि शिविर में 26 भक्तजनों ने रक्तदान किया जिसमें में 5 लोगों ने पहली बार रक्तदान किया। शिविर में डा.नरेश डागर, नेपाल सिंह, रुद्र नारायण, संजीव, रितिक, विकास आदि ने विशेष सहयोग किया।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana