पलवल अनाज मंडी में गेहूं की खरीद सुचारू रूप से जारी - मार्किट कमेटी चेयरमैन

पलवल अनाज मंडी में गेहूं की खरीद सुचारू रूप से जारी - मार्किट कमेटी चेयरमैन

पलवल
पलवल अनाज मंडी में गेहूं की खरीद सुचारू रूप से की जा रही है। इसके साथ साथ गेहूं का उठान भी समय पर किया जा रहा है। मार्किट कमेटी के चेयरमैन पंकज विरमानी ने बताया कि पलवल अनाज मंडी में अभी तक 4 लाख 70 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। सरकार द्वारा 4 लाख 53 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि मंडी में 3 लाख 84 हजार क्विंटल गेहूं की लिफ्टिंग की जा चुकी है। पलवल मंडी गेहूं की लिफ्टिंग के मामले में जिला की अन्य मंडियों से आगे है। उन्होंने बताया कि पलवल मंडी में फसल खरीद करने के बाद 71 करोड़ रुपए किसानों के खातों में पेमेंट कर दी गई है। किसानों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।आढ़ती पंकित सिंगला ने बताया कि मंडी में आने वाले किसानों के गेहूं की तुलाई समय पर की गई है। किसानों की फसल की अधिकतम पेमेंट हो गई है। किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी गई है। जिला के किसान खुश नजर आ रहे है।गांव दूधौला के किसान धरमू ने बताया कि मंडी में गेट पास कटने के बाद फसल की सरकारी खरीद की गई है। मंडी में फसल बेचने वाले किसानों के खातों में फसल की राशि सरकार द्वारा डाली जा रही है।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana