एनसीसी वार्षिक ट्रेनिंग कैंप के विजेताओं को किया गया सम्मानित

एनसीसी वार्षिक ट्रेनिंग कैंप के विजेताओं को किया गया सम्मानित
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर की छात्राऐं

पलवल
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर में वार्षिक ट्रेनिंग कैंप से आए हुए एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया गया। विद्यालय की एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट मोनिका देशवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के 27 कैडेट्स ने वार्षिक ट्रेनिंग कैंप जो कि एसएससी एकेडमी, बोहरा कला में आयोजित किया गया, उसमें भाग लिया गया था। जिसमें सभी कैडेट्स ने मेडल प्राप्त किए। इसके अंतर्गत फायरिंग में स्वाति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और गार्ड ऑफ ओनर की कमांडर भी रही। दौड़ में शबनम, श्वेता और कीर्ति ने मेडल प्राप्त किया।पोस्टर मेकिंग में निर्जला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।रस्साकस्सी में सुंदरी व काजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में कीर्ति व सोनम ने प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के लिए यह अत्यंत गौरव की बात है कि इस कैंप के दौरान अत्यधिक मेडल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर की कैडेट्स द्वारा प्राप्त किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने लेफ्टिनेंट मोनिका देशवाल व उनकी सभी कैडेट्स को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया एवं भविष्य में भी इस तरह आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana