बिना देरी सरकार 20 वर्षों से कार्यरत अतिथि अध्यापकों को करे नियमित

बिना देरी सरकार 20 वर्षों से कार्यरत अतिथि अध्यापकों को करे नियमित

पलवल
डेमोक्रेटिक स्कूल टीचर्स एसोसिएशन के जिला प्रधान गीतेश कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की एक विशेष बैठक ज्वलंत मुद्दों को लेकर हुई। जिसका संचालन राज्य सचिव एवं जिला सचिव वेदपाल ने किया। बैठक की जानकारी देते हुए जिला प्रधान गीतेश कुमार, जिला सचिव वेदपाल, उप प्रधान वीर सिंह सौरोत एवं ऑडिटर सुरेंद्र कुमार ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के फैसले ने पूर्व में अधिसूचित नियमितीकरण नीति पर मोहर लगा दी है कि लंबे समय तक अनुबंध या ठेके पर लगे कर्मचारियों को पक्का किया जा सकता है और कच्चे कर्मचारियों को लंबे समय तक नियमित न करके उनका शोषण नहीं किया जा सकता। इस फैंसले के परिपेक्ष्य में अदालत ने सरकार को 20 वर्षों से कार्यरत अतिथि अध्यापकों को नियमित करने के निर्देश दिए हैं इसलिए सरकार को किसी प्रकार की देरी न करते हुए अतिथि अध्यापकों सहित सभी विभागों में लगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना चाहिए और सरकार से यह भी मांग की गई कि आरटीई एक्ट 2009 की अधिसूचना से पहले नियुक्त अध्यापकों पर टैट की अनिवार्यता की शर्त नहीं थोपी जाए और नई पेंशन स्कीम को पूरी तरह से समाप्त करके पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए। अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण की मांग को लेकर 31 मई को खेल मंत्री गौरव गौतम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सोंपा जाएगा। इस मौके पर यशपाल शर्मा, नरेश कुमार, महेंद्र कुमार, अनिल शर्मा, नरवीर सैनी, रेखा सैनी, सुलक्षणा, गोपाल शर्मा, गोपीचंद, शिवदयाल,महेश चंद्र और धर्मेंद्र आदि अध्यापक नेता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana