पलवल में कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों की पत्नियों ने मोर्चा संभाला, दोनो वोटरों को लुभा रही हैं

पलवल में कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों की पत्नियों ने मोर्चा संभाला, दोनो वोटरों को लुभा रही हैं

पलवल
कहावत है एक सफल इंसान के पीछे उसकी पत्नी का हाथ होता है। इस कहावत को चरितार्थ करने के लिए इन दिनों पलवल विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी करण दलाल की धर्मपत्नी ज्योति दलाल और भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम की धर्मपत्नी रिंकी गौतम ने मोर्चा संभाला हुआ है और घर घर जाकर वोटरों को लुभाने का काम कर रही है। करण दलाल के हर चुनाव में ज्योति दलाल की सक्रिय भूमिका रही है। यही कारण है कि उनके पास महिलाओं का एक बहुत बड़ा वर्ग है। इसके इलावा उनका धार्मिक होना, भजन गाना, महिलाओं से सीधा संवाद करना, उनकी शालीनता और अच्छा बर्ताव लोगों को प्रभावित करता है। आज तक कर्ण दलाल जितनी बार भी विधायक बने है उनमें ज्योति दलाल की एक विशेष भूमिका रही है। वे महिलाओं के बीच जाकर कहती है कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद 6000 रूपए पेंशन और 500 का गैस सिलेंडर मिलेगा तथा 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। ऐसा कह कर वे महिलाओं को प्रभावित करने में कामयाब हो जाती है।
दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम की पत्नी रिंकी गौतम ने भी पलवल में मोर्चा संभाला हुआ है। गौरव गौतम का ये पहला चुनाव है इसलिए रिंकी भी पहली बार वोटरों की बीच जा रही है। उनकी मधुर वाणी और शालीनता लोगों को प्रभावित कर रही है। वे हिन्दू कार्ड भी खेलना जानती है और मोदी की प्रशंसा करने से भी नही चूकती। उनके साथ भी महिलाओ का एक बड़ा काफिला चलता है। वे महिलाओं के बीच पलवल को फोकस करके लोगों को बताती है कि केन्द्र सरकार कई बड़े प्रोजेक्ट पलवल के आस पास लगाने जा रही है।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana