पहाड़ी गांव की महिला सरपंच भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित

पहाड़ी गांव की महिला सरपंच भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित

पलवल
पहाड़ी गांव की महिला सरपंच को भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित किया गया है। जिला उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ ने निलंबन के आदेश जारी किए। जिला उपायुक्त ने उनका निलंबन जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा की जांच रिपोर्ट के आधार पर किया है। इस संदर्भ में पहाड़ी गांव निवासी मानसिंह ने 7 जनवरी 2025 को जिला समाधान शिविर में शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि सरपंच प्रियंका ने झेरे वाली जोहड़ से मिट्टी खुदवाकर शोभानकी नामक जोहड़ के स्थान पर भरत बिना अनुमति के कराया। उक्त जोहड़ राजस्व रिकॉर्ड में जोहड़ है। जोहड़ की भूमि पर डी प्लान से जनरल चौपाल का निर्माण कराया गया। बीपीएल प्लाटों के लिए कंक्रीट के रास्तों का निर्माण कराया। इसकी जांच डीपीओ उपमा अरोड़ा को सौंपने पर उनके द्वारा की गई जांच में सरपंच को भ्रष्टाचार के मामले में लिप्त पाए जाने पर जांच की रिपोर्ट के आधार पर सरपंच प्रियंका रावत को निलंबित किया गया है। जिला उपायुक्त हरीश वशिष्ठ ने आदेश में कहा कि सरपंच प्रियंका से कार्यभार लेकर बहुमत वाले पंच को सौंपा जाए।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana