एसवीएसयू में उच्च शिक्षा में कौशल पाठ्यक्रम एवं माइक्रो क्रेडेंशियल कार्यशाला आयोजित

एसवीएसयू में उच्च शिक्षा में कौशल पाठ्यक्रम एवं माइक्रो क्रेडेंशियल कार्यशाला आयोजित
💡
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने किया कार्यशाला का उद्घाटन

पलवल
जिला के गांव दूधौला स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के तत्वावधान में उच्च शिक्षा में कौशल-आधारित पाठ्यक्रम एवं माइक्रो क्रेडेंशियल की अनुवर्ती कार्यशाला का आयोजन किया गया। हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यशाला का उद्घाटन किया।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा को कौशल और उद्योग से जोड़ना नितांत आवश्यक है। उन्होंने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलगुरुओं एवं अकादमिक प्रतिनिधियों से विद्यार्थियों को रोजगार सक्षम एवं उद्यमशील बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 ने उच्च शिक्षा के स्वरूप को लचीला और रोजगारोन्मुखी बनाया है। हमें इन नीतियों को धरातल पर लागू करना होगा। इसी से भारत आर्थिक महाशक्ति और 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सभी विश्वविद्यालयों में हमें स्किल को समन्वित करना है। इससे हरियाणा की उच्च शिक्षा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों से कौशल आधारित कार्यक्रमों और माइक्रो क्रेडेंशियल पर किए गए कार्यों की रिपोर्ट भी ली।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्य अधिकारी डा. राज नेहरू ने ग्रॉस एनरोलमेंट रेशों को बढ़ाने का सुझाव देते हुए कहा कि अभी हरियाणा में यह अनुपात लगभग 33 प्रतिशत है, हमारा लक्ष्य 18 से 24 वर्ष के युवाओं को 50 प्रतिशत तक उच्च शिक्षा इकोसिस्टम से जोड़ना है। डॉ. राज नेहरू ने कहा कि इंडस्ट्री माइक्रो क्रेडेंशियल को महत्व देती है, इसलिए सभी विश्वविद्यालयों को इस पर ध्यान केंद्रित करना होगा।हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा कि यूजीसी के निर्देशों की अनुपालना के लिए यह कार्यशाला महत्वपूर्ण है। इसके अंतर्गत इंटर्नशिप और व्यवहारिक शिक्षा को पाठ्यक्रम के साथ समन्वित करना हमारा लक्ष्य है। प्रोफेसर कैलाश चंद्र शर्मा ने सभी कुलगुरुओं एवं शिक्षाविदों से नवाचार और उद्योग के साथ जुड़ाव का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो नवाचार नहीं करेंगे, वह पिछड़ जाएंगे। विद्यार्थी केवल डिग्रीधारी नहीं बल्कि स्किल्ड होने चाहिएं। परिषद के उपाध्यक्ष प्रोफेसर एसके गक्खड़ ने कहा कि वर्तमान दौर में केवल डिग्री ही पर्याप्त नहीं है, अपितु कौशल आधारित शिक्षा की आवश्यकता है। प्रोफेसर गक्खड़ ने कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय स्किल से पूरे एनसीएआर की दिशा बदल सकता है। एसवीएसयू के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि स्किल प्रोग्राम एनईपी के अनुसार होने चाहिएं और इनमें माइक्रो क्रेडेंशियल का प्रावधान जरूरी है। इसके माध्यम से प्लेसमेंट को बढ़ाया जा सकता है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि स्किल को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। उन्होंने एसवीएसयू में इस कार्यशाला के आयोजन के लिए परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर कैलाश चंद्र शर्मा का आभार ज्ञापित किया। इससे पूर्व परिषद के राज्य परियोजना निदेशक प्रोफेसर आरएस राठौड़ ने कार्यशाला की प्रस्तावना रखी और इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा सहित सभी अतिथिगण ने एसवीएसयू के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस का अवलोकन किया और स्टार्टअप शुरू करने वाले विद्यार्थियों की प्रदर्शनी भी देखी। इससे पूर्व शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने नवनिर्मित कॉन्फ्रेंस रूम का उद्घाटन किया और न्यूज़ लैटर ‘कौशल संवाद’ का विमोचन भी किया। उन्होंने परिसर में एक पौधा भी लगाया।

Read more

जिला पलवल के गेस्ट टीचर्स की 25 जुलाई को होगी बैठक, रणनीति पर होगा मंथन

जिला पलवल के गेस्ट टीचर्स की 25 जुलाई को होगी बैठक, रणनीति पर होगा मंथन

पलवल माननीय पंजाब एंव हरियाणा न्यायालय के निर्णय अनुसार नियमित करने की मांग को लेकर पलवल जिला के सैकड़ो अतिथि अध्यापक 25 जुलाई को बै

By Ashok Sardana
फायरिंग कर जानलेवा हमला मामले में आरोपी से अवैध देशी पिस्टल व कार बरामद

फायरिंग कर जानलेवा हमला मामले में आरोपी से अवैध देशी पिस्टल व कार बरामद

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने गांव चांदहट में रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से गोली चलाने वाले आरोपी विपिन उर्फ रसगुल्ला को गिरफ्ता

By Ashok Sardana
दुकानों में चोरी करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, नगदी बरामद

दुकानों में चोरी करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, नगदी बरामद

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने दुकानों में चोरी करने की वारदात में शामिलआरोपी गौरव निवासी भगतजी कॉलोनी, शमशाबाद को गिरफ्तार किया है। जानकारी

By Ashok Sardana
पलवल जिला किसान मोर्चा ने भारत अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते के खिलाफ प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

पलवल जिला किसान मोर्चा ने भारत अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते के खिलाफ प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

पलवल संयुक्त किसान मोर्चा के आह्ववान पर पलवल जिला किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने भारत अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौ

By Ashok Sardana