एसवीएसयू पलवल में मनाया गया विश्व साइकिल दिवस

एसवीएसयू पलवल में मनाया गया विश्व साइकिल दिवस

पलवल
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य साइक्लिंग अभियान की शुरुआत की गई। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने स्वयं साइकिल चला कर अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि साइकिल हमारे लिए बहुपयोगी है। इससे न केवल ग्रीन कैंपस में मदद मिलेगी, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी साइक्लिंग काफ़ी उपयोगी है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि साइक्लिंग को बढ़ावा देने के लिए नए साइकिल ख़रीदे जाएँगे। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने विश्व साइकिल दिवस की बधाई दी और कैंपस में साइक्लिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी भी साइकिल का अधिक से अधिक प्रयोग करें। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह ने भी साइकिल चला कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। खेल निदेशक डॉ. मनी कंवर सिंह ने बताया कि विश्व साइकिल दिवस पर काफ़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साह से भागीदारी की है। भविष्य में साइक्लिंग को और बढ़ावा दिया जाएगा। इस अवसर पर उप कुलसचिव चंचल भारद्वाज, डीन प्रोफेसर सुनील कुमार गर्ग, ओएसडी संजीव तायल और खेल ऑर्गेनाइजर अनुराधा सहित कई स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित थे।

Read more

खेल मंत्री गौरव गौतम ने वार्ड 10 में पांच करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

खेल मंत्री गौरव गौतम ने वार्ड 10 में पांच करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

पलवल हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को नगर परिषद पलवल शहर के वार्ड संख्या 10 स्थित कुसलीपुर क्षे

By Ashok Sardana
पूर्व सैनिक कल्याण समिति पलवल की ओर से कारगिल के शहीदों को याद किया गया

पूर्व सैनिक कल्याण समिति पलवल की ओर से कारगिल के शहीदों को याद किया गया

पलवल पूर्व सैनिक कल्याण समिति पलवल की ओर से सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पलवल में स्थित युद्ध स्मारक पर कारगिल दिवस मनाया गया। इस अवसर

By Ashok Sardana
पलवल में बनेगा 3.50 करोड़ की लागत से दीनबंधु चौधरी छोटूराम सामुदायिक भवन - डॉ. यशपाल

पलवल में बनेगा 3.50 करोड़ की लागत से दीनबंधु चौधरी छोटूराम सामुदायिक भवन - डॉ. यशपाल

पलवल पलवल शहर के विकास इतिहास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। नगर परिषद पलवल द्वारा लगभग 3.50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले भव्य दीनबंधु चौ

By Ashok Sardana
सशक्त भीम समाज पलवल द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ सफल आयोजन

सशक्त भीम समाज पलवल द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ सफल आयोजन

पलवल सशक्त भीम समाज (SBS) पलवल के तत्वावधान में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में "प्रतिभा सम्मान समारोह" का आयोजन पं

By Ashok Sardana