एसवीएसयू पलवल में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

एसवीएसयू पलवल में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

पलवल
विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कौशल कृषि संकाय द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने पौधारोपण करके किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष पृथ्वी के फेफड़े हैं तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना आवश्यक है। उन्होंने सभी उपस्थित जनों एवं विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कृषि संकाय के डीन डॉ. डी. वी. पाठक, डीन प्रोफेसर सुनील गर्ग, डीन प्रोफेसर सुरेश कुमार, डीन प्रोफेसर सुचित्रा वशिष्ठ, डॉ. हरीश कुमार, डॉ. स्मिता, डॉ. तेजिंदर, डॉ. हेमंत कम्बोज, ओएसडी संजीव तायल तथा अनिल सहित संकाय एवं स्टाफ के अन्य सदस्यों ने सहभागिता की। इस अवसर पर कौशल कृषि संकाय के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कृषि फार्म में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण तथा हरित एवं स्वच्छ परिसर के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प लेने के साथ हुआ।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana