सीएचसी अलावलपुर में मनाया गया विश्व उच्च रक्तचाप दिवस

सीएचसी अलावलपुर में मनाया गया विश्व उच्च रक्तचाप दिवस

पलवल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलावलपुर में सिविल सर्जन डॉक्टर सतिंद्र वशिष्ठ के दिशा निर्देशन व एसएमओ डॉक्टर ज्योति सिंघल के मार्गदर्शन में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया गया। डॉ ज्योति सिंघल ने बताया कि यहां हर वर्ष विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया जाता है। उन्होंने उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) के कारण, लक्षण, बचाव व उपचार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उच्च रक्तचाप से ग्रस्त व्यक्ति मधुमेह से ग्रस्त भी हो सकता है। उच्च रक्तचाप से ब्रेन हेमरेज व हृदयाघात (कार्डियक अरेस्ट) का खतरा भी बना रहता है। इसलिए नियमित रूप से अपने ब्लड प्रेशर व ब्लड शुगर की जांच करवाते रहना चाहिए। उच्च रक्तचाप यानि हाइपरटेंशन के मुख्य कारण मोटापा, अधिक मात्रा में नमक का सेवन, तनाव व चिंता ग्रस्त रहना है। इसलिए नमक का सेवन कम करना, तनाव मुक्त जीवन शैली बनाए रखना,फास्ट फूड व जंक फूड, तेलीय पदार्थ व कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाले पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए । उन्होंने बताया कि जो मरीज की उच्च रक्तचाप की दवाइयां सेवन करते हैं उन्हें नियमित रूप से अपने उच्च रक्तचाप की दवाइयां सेवन करनी चाहिएं । उन्होंने संतुलित आहार ग्रहण करने तथा तंबाकू, शराब व मादक पदार्थों का सेवन न करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि एक सामान्य व्यक्ति का सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर 120 डायस्टोलिक प्रेशर 80 होता है। डॉ ज्योति सिंघल, डॉ दिवाकर, डॉक्टर विदुषी, डॉ मोनिका, डॉक्टर हेमलता व डॉक्टर कुलदीप ने 72 मरीजों व सीएचसी स्टाफ के स्वास्थ्य की जांच कर ब्लड प्रेशर की भी जांच की तथा लैब टेक्नीशियन विनोद ने ब्लड शुगर की जांच की।इस अवसर पर नर्सिंग ऑफिसर सोनू, मन्जुशा व विजेंद्री, एलएचवी मिथलेश,एसटीएलएस राजकुमार, लैब टेक्नीशियन विनोद, एएनएम मंजू, कविता व हरि ओम आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana