आर्य समाज शहर पलवल के नवनिर्वाचित प्रधान यशवीर सचदेवा ने संभाला पदभार

आर्य समाज शहर पलवल के नवनिर्वाचित प्रधान यशवीर सचदेवा ने संभाला पदभार

पलवल
आर्य समाज दरबार कुआं शहर पलवल का साप्ताहिक सत्संग दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पतली गेट पलवल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर यज्ञ के ब्रह्म आचार्य ओमप्रकाश शास्त्री थे तथा मुख्य यजमान आर्य समाज दरबार कुआं शहर पलवल के प्रधान के सुपुत्र अंकित सचदेवा तथा पुत्रवधू श्रीमती कनिका सचदेवा थी। सर्वप्रथम आर्य समाज के संरक्षक मोतीलाल आर्य ने प्रभु भक्ति का गीत तथा गृहस्थ से संबंधित गीत सुना करके सभी को मंत्र मुक्त कर दिया तथा आर्य समाज के पुरोहित ओम प्रकाश शास्त्री ने एक घर का है राजा एक है घर की रानी गीत सुनाया और बताया की गृहस्थ आश्रम सबसे श्रेष्ठ और सबसे श्रेष्ठ है। इस अवसर पर आर्य समाज मंदिर श्रद्धानंद कॉलोनी के धर्माचार्य प्रमोद शास्त्री जी ने अपने भजन के माध्यम से बताया की एक गृहस्थी का कर्तव्य है। पूरा जीवन एक दूसरे का साथ निभाए तथा अपने माता-पिता को ही देवी और देवता का सम्मान दें अपने सास और ससुर को सबसे बड़ा देवता और देवी मानकर सदैव उनके सदर सम्मान करें मानव जीवन ही सबसे उत्तम और श्रेष्ठ है।
तत्पश्चात आर्य समाज के प्रधान यशवीर सचदेवा जी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विभिन्न समाजों से पधारे हुए लोगों ने ओम की पटीका तथा फूलमाला पहनकर उनका सम्मान किया। नव निर्वाचित प्रधान ने सभी आर्य जनों का सम्मान करते हुए कहा कि मैं सदैव महर्षि दयानंद द्वारा स्थापित आर्य समाज के सिद्धांतों के अनुसार ही कार्य करूंगा वेद के अनुकूल अपना जीवन व्यतीत करूंगा तथा सभी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लूंगा।
कृण्वन्तो विश्वमार्यम् की भावना को लेकर आज मैं इस कार्यभार को संभाल रहा हूं। आप सभी आर्य महानुभावों से प्रार्थना है कि जैसे मुझे यह इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है, आप सभी मेरा इसी प्रकार से सदैव साथ देते रहेंगे और मैं आपके बताए हुए तथा महर्षि दयानंद द्वारा बताए हुए मार्ग पर सदैव चलते रहने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर यशपाल मंगला डॉक्टर विजेंद्र गौड़ टेकचंद तेवतिया प्रदीप सरदाना प्रधान आर्य समाज श्रद्धानंद नगर न्यू कॉलोनी, वेद गुलाटी, दिनेश गुलाटी, राजेश मंगला, अर्जुन देव तनेजा, वेद प्रकाश सेठी संरक्षक, जगवीर सिंह आर्य श्रीमती उषा सचदेवा, जयदेव जी मंगला, कर्मवीर गहलोत प्रधान आर्य केंद्रीय सभा पलवल, महेंद्र शास्त्री डॉक्टर महेश गर्ग प्रधान महर्षि दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल चंद्र बोस सेठिया श्रीमती विमलेश गर्ग, श्रीमती कमलेश आर्य, श्रीमती सीमा कुमारी पूजा मारकंडे कैलाश चंद्र जी आर्य, श्रीमती सुनीता छाबड़ा, श्रीमती श्रुति आर्य आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana