यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल गंभीर पॉलीट्रॉमा, मरीज को दी नई जिंदगी

यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल गंभीर पॉलीट्रॉमा, मरीज को दी नई जिंदगी
💡
पलवल के मलिक हॉस्पिटल में शुरू हुई ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी

पलवल
यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर-88, फरीदाबाद ने पलवल के 54 वर्षीय एक पुरुष मरीज का सफलता पूर्वक इलाज कर एक कॉम्प्लेक्स पॉलीट्रॉमा केस को संभालने में बड़ी सफलता हासिल की है। मरीज ऊंचाई से गिरने के कारण कई गंभीर चोटों से ग्रसित था। यह एक अत्यंत कॉम्प्लेक्स ऑर्थोपेडिक ट्रॉमा केस था, जिसमें तुरंत और सटीक इलाज की आवश्यकता थी। डॉक्टरों की मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए स्टेज्ड सर्जरी के माध्यम से ORIF (ओपन रिडक्शन एंड इंटरनल फिक्सेशन) तकनीक और टाइटेनियम प्लेटिंग का उपयोग कर मरीज का सफल उपचार किया। इस उपलब्धि को सांझा करने के लिए आयोजित एक अवेयरनेस सेशन में ​यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर-88, फरीदाबाद के ऑर्थोपेडिक्स विभाग के सीनियर कंसल्टेंट एवं एचओडी, डॉ. अंकुर धीमान ने इस तरह के कॉम्प्लेक्स मामलों में आने वाली चुनौतियों और एडवांस टेक्नोलॉजी की भूमिका पर प्रकाश डाला।
इसी दौरान अस्पताल ने पलवल में मलिक हॉस्पिटल के साथ साझेदारी में अपनी विशेष ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी सेवा शुरू करने की घोषणा भी की। इस पहल के तहत डॉ. अंकुर धीमान हर शुक्रवार प्रात: 11 बजे से दोपहर 1बजे तक मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस सेवा का उद्देश्य स्थानीय निवासियों को उनके नजदीक ही विशेषज्ञ परामर्श और बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है, ताकि समय पर डायग्नोसिस और उपचार सुनिश्चित किया जा सके। यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लगातार एडवांस और पेशेंट-सेंट्रिक हेल्थकेयर सेवाएं प्रदान करने के अपने संकल्प को मजबूत कर रहा है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, अनुभवी विशेषज्ञों और क्लिनिकल एक्सीलेंस पर फोकस के साथ, अस्पताल क्षेत्र में कॉम्प्लेक्स ट्रॉमा मामलों के प्रबंधन में अग्रणी बना हुआ है। पलवल में शुरू की जा रही नई ओपीडी सेवाएं आसपास के लोगों तक उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उसके मिशन को और मजबूत करती है।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana