योग विज्ञान एवं चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

योग विज्ञान एवं चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय में योगाचार्य गुरमेश सिंह ने स्कूली छात्राओं को योग सिखाते हुए

पलवल
जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन पलवल के तत्वाधान में आज योग विज्ञान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन योगशाला के माध्यम से योगाचार्य गुरमेश सिंह के सानिध्य में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय सिटी पलवल के प्रांगण में गायत्री महामंत्र के उपरांत आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता डॉक्टर सरला रावत प्रिंसिपल ने की तथा संयोजन देवेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर योगाचार्य गुरमेश सिंह ने अभ्यास के दौरान सूक्ष्म व्यायाम आसन प्राणायाम के अभ्यास के साथ सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास व योग प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा मिट्टी पानी धूप हवा से होने वाले लाभ की विस्तृत जानकारी दी गई। सामान्य अभ्यासक्रम में ताड़ासन, त्रिकोणासन, पादहस्तासन, उत्कटासन, वृक्षासन,अर्धचक्रासन ,पद्मासन, वज्रासन, गोमुखासन, पश्चिमोत्तानासन, धनुरासन, भुजंगासन ,सर्वांगासन, चक्रासन, मयूर व पदम मयूर का अभ्यास करने के साथ-साथ प्राणायाम में भास्त्रीका, कपालभाति, अनुलोम विलोम, आंतरिक, शीतली, शितकारी, उदगीद का अभ्यास कराया। आचार्य गुरमेशसिंह ने बरसात के मौसम में गिलो, नीम, तुलसी, एलोवेरा,आंवला, बेलपत्र भूमि आंवला सदाबहार के पत्तों का सेवन भी बताया। अगले सत्र में उन्होंने बताया कि ध्यान योग अभ्यास का सबसे महत्वपूर्ण घटक है इसके अभ्यास से नकारात्मक विचार दूर होते हैं तथा सद्बुद्धि के साथ सद्गुण भावना उत्पन्न होती है। ध्यान से क्रोध अवसाद चिंता दूर होती है। मस्तिष्क का स्वभाव शांत और निश्छल रहता है, तथा एकाग्रता स्मृति विचारों की स्पष्टता और मनोबल बढ़ता है तथा पूरे शरीर और मस्तिष्क को पर्याप्त आराम देता हुए उन्हें तरोताजा होने में सहायक होता है। आत्मा अनुभूति की ओर ले जाता है। इस अवसर पर सैकड़ो छात्राओं के साथ सटाफ मेंबर चौधरी बच्चू सिंह प्रवक्ता धनराज तेवतिया, रामगोपाल शर्मा, राज सिंह तेवतिया,पंडित त्रिलोकचंद देवदत्त, श्रीमती अनीता रानी, चमनलता, पूनम रावत आदि ने विशेष योग सत्र शिविर का लाभ उठाया ।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana