योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में योग विज्ञान शिविर का हुआ आयोजन

योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में योग विज्ञान शिविर का हुआ आयोजन
योगाचार्य गुरमेश सिंह स्कूली बच्चों को योग सिखाते हुए।

पलवल
जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन पलवल के तत्वाधान में योग विज्ञान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन योगाचार्य गुरमेश सिंह के सानिध्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घररोट हथीन के प्रांगण में गायत्री महामंत्र के उपरांत शुभारंभ हुआ। शिविर की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य रामदेव ने की तथा संयोजन नरेंद्र सिंह सौरोत ने किया। शिविर के दौरान आचार्य गुरमेश सिंह ने रोग अनुसार आसनों का अभ्यास कराया गया। जिसमें ताड़ासन, त्रिकोणासन, वृक्षासन, मंडूकासन, जानूसीरासन, पश्चिमोत्तानासन, गोमुखासन, अर्थ इंद्रासन एक पद सिकंधा आसान ,चक्रासन, सर्वांगासन, हलासन, सुत गर्भासन, पवनमुक्तासन, भुजंगासन, धनुरासन, मयूरासन, शीर्षासन के अलावा षठकरम में जल नेति, सूत्रनेति, रगड़नेती, नोलि क्रिया का अभ्यास भी कराया। प्राणायाम में भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, उडदगीद, शीतली में शितकारी का अभ्यास कराया। अंत में ध्यान योग लगाया गया। आचार्य ने बताया की आयुर्वेदिक पद्धति पर चलने वाला मानव अपने शरीर को खुशहाल व स्वस्थ बना सकता है। मौसम के अनुसार भोजन आहार औषधि को अपना कर वह अपने निरोगी काया बना सकता है। नारा है करें योग रहे निरोग। इस अवसर पर बच्चों को स्टाफ सहित हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर विनोद प्रवक्ता, मास्टर नरेंद्र, ओमपाल निहार, निरंजन, कृष्ण कुमार, अनिल डगर, मोहन प्रकाश, सुनील कांत, मनोज यादव, श्रीमती सुमित्रा व सपना विशेष रूप से मौजूद रही।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana