जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में योग विज्ञान चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में योग विज्ञान चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
योगाचार्य गुरमेश सिंह स्कूली छात्रों को योगासन कराते हुए।

पलवल
जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन पलवल के तत्वाधान में संत दर्शन पब्लिक स्कूल पंचवटी मोड़ पलवल के तत्वाधान में योग विज्ञान चिकित्सा शिविर का आयोजन योगाचार्य गुरमेश सिंह के सानिध्य में गायत्री महामंत्र के उपरांत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल संचालक राजेंद्र सिंह राणा ने की। इस अवसर पर हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। योगाचार्य गुरमेश सिंह ने अभ्यास के दौरान सैकड़ो छात्र-छात्राओं को योगासन सूक्ष्म व्यायाम प्राणायाम व योग प्राकृतिक चिकित्सा के द्वारा मानव शरीर पर लाभों के विषय में जानकारी देते हुए प्रैक्टिकल में सूक्ष्म व्यायाम में स्कंध चालन, कटी चालन, घुटना चालन खड़े होने वाले आसनों में ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन,अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन बैठने वाले आसनों में भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, उत्थान मंडूकासन वक्रासन, पश्चिमोत्तानासन, एक पद सेकंधआसन, पेट के बल लेटने वाले आसनों में मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, धनुरासन, पदममयूर व पीठ के बल लेटने वाले आसनों में सेतुबंदआसन, नोकासन, उत्तानपादासन,अर्धहलासन, पवनमुक्तासन, सर्वांगासन, हलासन, शवासन का अभ्यास कराया गया। प्राणायाम में भास्त्रीका,कपालभाति, अनुलोम विलोम, नाडी शोधन, शीतली, शितकारी व ओंमकार जाप कराया गया। अंत में मन की शांति व शिथिलता के लिए ध्यान योग लगवाया गया। संकल्प पाठ के साथ 'नारा दिया हम सब का यह प्रयास घर-घर में हो योगाभ्यास, करें योग रहे निरोग तथा हमें अपने मन को संतुलित रखना है इसमें हमारा आत्म विकास समाया हुआ है मैं खुद के प्रति शांति आनंद और प्रचार के लिए प्रतिबंध हुं। योग प्राकृतिक चिकित्सा में प्राकृतिक चिकित्सा में मिट्टी पानी धूप हवा यही सब रोगों की दवा तथा अंकुर आहार का लाभ बताते हुए कहा कि रात को पानी के साथ भिगोकर अंकुरित चना, मुंग, मोठ, सोयाबीन, मूंगफली, बादाम से शरीर मानव स्वस्थ सुंदर के साथ सुडौल बन सकता है कच्चा खाओ आयु बढ़ाओ आहार शलाद आदि खाने से शरीर हल्का रहता है। पेट, पीठ कमर, घुटना सहित जोड़ों का कैसा भी विकार नहीं रहता। मानव शरीर आरोग्यता को प्राप्त हो सकता है।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana