पलवल के गांव मर्रौली निवासी योगपाल सौरोत ने अमेरिका में स्वर्ण पदक जीतकर चमकाया देश का नाम

पलवल के गांव मर्रौली निवासी योगपाल सौरोत ने अमेरिका में स्वर्ण पदक जीतकर चमकाया देश का नाम
योगपाल सौरोत का स्वागत करते गांव निवासी
💡
गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

पलवल
अमेरिका में 27 जून से 7 जुलाई 2025 तक आयोजित की गई आर्मी वर्ल्ड पुलिस फायर गेम चैंपियनशिप में भारत को गोल्ड सहित कांस्य पदक जीताने पर फौजी जवान योगपाल सौरोत का जिला पलवल के गांव मर्रौली में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा फूल-मालाओं और गाजे-बाजे के साथ भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि योगपाल सौरोत ने गांव का नाम प्रदेश ही नहीं अपितु देश-विदेश में रोशन किया है तथा सभी को योगपाल की इस उपलब्धि पर गर्व है। इस अवसर पर योगपाल सौरोत के सम्मान में गांव में रोड शो भी निकाला गया। इस दौरान विजेता के साथ फोटो व सेल्फी खिंचवाने वालों की भी होड़ लगी रही। योगपाल सौरोत के माता-पिता ने कहा कि उनके बेटे ने उनका सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने के उपरांत गांव में पहुंचे फौजी जवान योगपाल सौरोत का कहना है कि ग्रामीणों के स्वागत समारोह को देखकर उन्हें बहुत खुशी मिल रही है। उन्होंने कहा कि जितनी खुशी उन्हें स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने उपरांत हुई थी उतनी ही खुशी उन्हें आज हो रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतना एक खिलाड़ी का सबसे बड़ा सपना होता है और उन्होंने इस सपने को पूरा किया है। योगपाल सौरोत के गोल्ड जीतने पर घर परिवार और गांव के साथ-साथ पूरे देश-प्रदेश में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा इस मेडल के लिए उन्होंने दिन-रात लगातार कड़ी मेहनत की है और यह कड़ी मेहनत का नतीजा है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों, कोच और ग्रामीणों को दिया है। इस अवसर पर गांव के सरपंच महेश कुमार, पूर्व सरपंच श्यामलाल, नानक चंद, सोरन सिंह, अमरचंद और ग्रामीण मौजूद रहे।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana