महाविद्यालय के युवा रेड क्रॉस के स्वयं सेवकों ने रक्तदान के लिए किया जागरूक

महाविद्यालय के युवा रेड क्रॉस के स्वयं सेवकों ने रक्तदान के लिए किया जागरूक

पलवल
गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय पलवल के युवा रेड क्रॉस प्रकोष्ठ द्वारा रक्तदान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत युवा रेडक्रॉस के 25 वॉलेंटियर्स पलवल के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं राजकीय महाविद्यालय पलवल के विद्यार्थियों को रक्तदान करने के लिए जागरूक किया। महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक अंकित अरोड़ा के साथ टीना, निखिल, नीलम, मनीष व सोनिया आदि वॉलेंटियर्स ने बताया कि रक्तदान वास्तव में एक परोपकारी उपहार है जिसे कोई व्यक्ति दूसरों की ज़रूरतों को दे सकता है। केवल 45-60 मिनट में एक योग्य व्यक्ति एक यूनिट रक्त दान कर सकता है जिसे चार अलग-अलग घटकों में विभाजित किया जा सकता है, जो कई लोगों की जान बचाने में मदद कर सकते हैं। बार-बार रक्तदान करने से कुछ प्रकार के कैंसर जैसे कि लीवर, पेट, फेफड़े, कोलन और गले के कैंसर का खतरा कम हो जाता है। जब आप रक्तदान करते हैं, तो आपका शरीर खून की कमी को पूरा करने के लिए काम करता है। यह प्रक्रिया नई रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को उत्तेजित करती है, जिससे आपकी ब्लड सेल्स स्वस्थ और क्रियाशील रहती हैं। क्योंकि रक्तदान करने से हमारे खून में कोलेस्ट्रॉल जमा नहीं होता है। इसके अतिरिक्त कुछ वायरस हमारे शरीर में अपनी जगह बना लेते हैं, वो ब्लड डोनेट के दौरान शरीर से बाहर निकल जाते हैं। आज के समय में चिकित्सा विज्ञान में कई अड्वान्समेंट्स हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद रक्त की कमी एक गंभीर समस्या बनी हुई है। अस्पतालों में दुर्घटनाओं, ऑपरेशनों और गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए रक्त की निरंतर आवश्यकता रहती है। ऐसे में रक्तदान करना न केवल एक महान कार्य है, बल्कि यह दूसरों के जीवन को बचाने का एक सशक्त तरीका भी है। प्रबंध समिति के अध्यक्ष एडवोकेट महेन्द्र कालड़ा ने महाविद्यालय के प्राचार्य एवं युवा रेडक्रॉस की प्रभारी को इस पुण्य कार्य की बधाई दी और स्वयं सेवकों की सराहना की।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana