जीजीडीएसडी कालेज पलवल में युवा नेतृत्व विकास कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जीजीडीएसडी कालेज पलवल में युवा नेतृत्व विकास कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पलवल
जीजीडीएसडी कालेज पलवल में प्राचार्य डॉ नरेश कुमार के मार्गदर्शन में एनएसएस इकाई के तत्वाधान एवं विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी प्रांत फरीदाबाद के सहयोग से “युवा नेतृत्व विकास कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ माँ सरस्वती की अर्चना एवं दीप प्रज्वलित करके हुआ।इस कार्यशाला को होडल नगर के विस्तारक त्रिलोक चंद ने मुख्य अतिथि के रूप में सुशोभित किया। कार्यशाला की मुख्य वक्ता श्रीमती ममता मलिक, सहायक प्रोफेसर बालाजी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन रही। प्राचार्य डॉ नरेश कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सभी अतिथियों का स्वागत एनएसएस ताली द्वारा भी किया गया।विवेकानन्द केंद्र कन्याकुमारी प्रांत फरीदाबाद के संयोजक सुधीर कपूर ने बताया कि कार्यक्रम पाँच सत्रों में आयोजित किया गया। कार्यशाला के प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों के लिए स्वामी विवेकानंद पर आधारित बहु विकल्पीय प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों को खेल के माध्यम से स्वयं जागरूकता, एकाग्रता एवं अनुशासन के गुणों को जीवन शैली में शामिल करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। तीसरे सत्र में विद्यार्थियों को चार समूहों में विभाजित किया गया एवं उन्हें विभिन्न विषय पर सामूहिक चर्चा के लिए प्रशिक्षण दिया ताकि वे अंतिम सत्र में प्रस्तुति दें। तीनों सत्रों को केंद्र से जुड़े हुई युवा शक्ति अरुण, मानसी, प्रेरणा एवं निशिका ने कॉर्डिनेट किया। कार्यक्रम के चौथे सत्र में मुख्य वक्ता श्रीमती ममता ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़ी कई रोचक जानकारियाँ दी एवं विद्यार्थियों को स्वामी जी के वचन “उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत” का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया एवं भारत को विश्व गुरु बनाने में योगदान देने के लिए जागरूक किया। कार्यशाला के अंतिम चरण में विद्यार्थियों ने अपनी सामूहिक चर्चा के निष्कर्ष की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि त्रिलोक चंद ने विद्यार्थियों को अपनी पूरी क्षमता से समाज एवं राष्ट्र के विकास के लिए प्रेरित किया ।अंत में केंद्र के संयोजक सुधीर ने सभी का धन्यवाद किया । कार्यशाला का संचालन एनएसएस प्रभारी डॉ वनीता सपरा ने किया। कार्यशाला में लेफ्टिनेंट डॉ रमन भी उपस्थित रहे।

Read more

पलवल जिला किसान मोर्चा ने भारत अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते के खिलाफ प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

पलवल जिला किसान मोर्चा ने भारत अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते के खिलाफ प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

पलवल संयुक्त किसान मोर्चा के आह्ववान पर पलवल जिला किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने भारत अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौ

By Ashok Sardana
राहुल गांधी व अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

राहुल गांधी व अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

पलवल दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राुहल गांधी सहित वरिष्ठ कांग्रे

By Ashok Sardana
पलवल के गांव फुलवारी निवासी विनेश पोसवाल बने एनटीपीसी में डीजीएम

पलवल के गांव फुलवारी निवासी विनेश पोसवाल बने एनटीपीसी में डीजीएम

पलवल के गांव फुलवारी में जन्मे विनेश पोसवाल ईमानदारी उत्कृष्ट कार्य एवं कठिन परिश्रम से बहुत कम सर्विस मैं एनटीपीसी में पदोन्नत होकर डी

By Ashok Sardana
जिले के सभी 150 शक्ति केंद्रों पर एक साथ “टिफिन बैठक” का हुआ सफल आयोजन

जिले के सभी 150 शक्ति केंद्रों पर एक साथ “टिफिन बैठक” का हुआ सफल आयोजन

पलवल भारतीय जनता पार्टी, पलवल द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से आज जिले के सभी 150 शक्ति केंद्रों पर दोपहर 12 बजे से 3

By Ashok Sardana