युवाओं के चहेते नेता पवन भड़ाना ने किया करण दलाल का समर्थन

युवाओं के चहेते नेता पवन भड़ाना ने किया करण दलाल का समर्थन
पार्षद पवन भड़ाना कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह दलाल का समर्थन करते हुए

पलवल
तीन बार से नगर परिषद पार्षद व युवाओं के चहेते नेता पवन भड़ाना ने कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह दलाल को समर्थन दे दिया। करण सिंह दलाल ने मंगलवार को पवन भड़ाना से मुलाकात की, जिसके बाद पवन भड़ाना ने अपने समर्थकों के साथ पूरा समर्थन देने की बात कही। पवन भड़ाना के समर्थन देने के बाद राजनीतिक समीकरण बदलने की उम्मीद है। पवन भड़ाना पलवल विधानसभा से चुनावी मैदान थे, परंतु टिकट न मिलने के कारण वे चुनाव लड़ने से पीेछे हट गए। बता दें कि पिछले दिनों पूर्व विधायक सुभाष चौधरी की मौत हो गई। वे गुर्जर के बड़े नेता माने जाते थे। अब उनकी विरासत पवन भड़ाना संभाल रहे हैं। गुर्जर समाज में उनको लेकर काफी उत्साह है। गुर्जर समाज के साथ उनका अन्य समाज के युवाओं में उनकी काफी लोकप्रियता है। पवन भड़ाना को भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी दोनों पक्ष करने के प्रयास में जुटे थे। दोनों पार्टियों के लोग भड़ाना अपने समर्थन में लाने की दावा कर रहे थे। मंगलवार को पवन भड़ाना ने कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह दलाल को समर्थन देकर चर्चाओं पर रोक लगा दी। पवन भड़ाना वार्ड नंबर 18 से लगातार तीन बार पार्षद बनते आ रहे हैं। इस बार वे विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने इनेलो-बसपा गठबंधन से चुनाव लड़ने को लेकर पंचायत भी की थी, परंतु अंत में उन्हें टिकट नहीं मिल पाई। उनकी टिकट कटवाने के लिए भाजपा प्रत्याशी को जिम्मेवार माना जा रहा है। इस अवसर पर सचेंद्र भडाना, सुरेश मंगला, नगर परिषद के वाइस चेयरमैन मनोज बंधू, केशव मुंजाल, चेतन शर्मा, अविनाश सैलोटी, अमित पायला सहित अन्य मौजूद थे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana