जापान में एशियन गेम्स में हरियाणा के 80 खिलाड़ी ले रहे भाग - खेल मंत्री गौरव गौतम

जापान में एशियन गेम्स में हरियाणा के 80 खिलाड़ी ले रहे भाग - खेल मंत्री गौरव गौतम

पलवल
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि जापान में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स में हरियाणा प्रदेश के 80 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि पूरे देश की निगाहें हरियाणा के खिलाड़ियों पर टिकी हैं। हमें पूरा विश्वास है कि जब हरियाणा के खिलाड़ी वतन वापस लौटेंगे तो मेडल के साथ लौटेंगे और जापान में तिरंगे का मान, अभिमान और सम्मान बढ़ाकर आएंगे।
खेल राज्य मंत्री रविवार को पलवल के गांव बामनीखेड़ा में 19 से 21 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय नमो क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे थे। उन्होंने स्वयं मैदान में उतरकर मैच खेला और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज रावत, मार्केट कमेटी पलवल के चेयरमैन पंकज विरमानी, कार्यक्रम के संयोजक मोनू कालड़ा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
खेल मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नमो क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस लीग का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखना है। उन्होंने कहा कि नमो क्रिकेट लीग के माध्यम से युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। खेल मंत्री ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवा नशे से दूर रहने, जीवन में अनुशासन अपनाने और देश के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लेकर जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के युवाओं को नशे से दूर रहने और नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लेकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं में सकारात्मक विचार पैदा होंगे और वे स्वस्थ भारत, विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे।

Read more

आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में चार दिवसीय वेद कथा 24 से 27 सितंबर तक

आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में चार दिवसीय वेद कथा 24 से 27 सितंबर तक

💡31 कुण्डीय महायज्ञ में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर होंगे मुख्य अतिथि पलवल आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव

By Ashok Sardana
विशेषज्ञों ने एलएलएम के विद्यार्थियों से साझा किए विधि के विविध आयाम

विशेषज्ञों ने एलएलएम के विद्यार्थियों से साझा किए विधि के विविध आयाम

पलवल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को एलएलएम के विद्यार्थियों के लिए कौशल आरंभ हुआ। विशेषज्ञों की उपस्थिति में लॉ के वि

By Ashok Sardana
पलवल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 साल से फरार डकैती के पीओ सहित 5 अपराधी गिरफ्तार

पलवल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 साल से फरार डकैती के पीओ सहित 5 अपराधी गिरफ्तार

पलवल पुलिस ने उद्घोषित अपराधियों, भगोड़ों और बेल जंपरों की धर-पकड़ के लिए 16 से 22 सितंबर तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की

By Ashok Sardana
सफाई व्यवस्था होगी बेहतरीन, गौरव गौतम ने 111 कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी

सफाई व्यवस्था होगी बेहतरीन, गौरव गौतम ने 111 कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी

पलवल 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत नगर परिषद पलवल की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। हरियाणा के खेल रा

By Ashok Sardana