सफाई व्यवस्था होगी बेहतरीन, गौरव गौतम ने 111 कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी

सफाई व्यवस्था होगी बेहतरीन, गौरव गौतम ने 111 कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी

पलवल
'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत नगर परिषद पलवल की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने 111 डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों को नारियल फोड़कर और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री ने कहा कि इन वाहनों से शहर के सभी वार्डों में घर-घर से कूड़ा एकत्रित किया जाएगा, जिससे सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा होने की समस्या खत्म होगी। पलवल में सफाई व्यवस्था अब और बेहतरीन होगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें और कूड़ा निर्धारित वाहन में ही डालें। स्वच्छ और सुंदर पलवल के लिए प्रशासन के साथ-साथ आमजन की भागीदारी भी जरूरी है। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन डॉ. यशपाल, जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा, मार्केट कमेटी चेयरमैन पंकज विरमानी, वीरपाल दीक्षित सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana