पलवल से गूंजी युवाओं की हुंकार - "मेरी डिग्री का क्या?"

पलवल से गूंजी युवाओं की हुंकार - "मेरी डिग्री का क्या?"

पलवल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पलवल में युवा कांग्रेस ने बेरोजगार दिवस मनाया और "मेरी डिग्री का क्या?" अभियान की शुरुआत की।लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने इस अभियान का पोस्टर जारी किया। इस दौरान हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता तरुण तेवतिया भी मौजूद रहे। कटारिया ने कहा कि देश का युवा आज एक ही सवाल पूछ रहा है - "डिग्री हाथ में है, रोजगार कहां है?" युवा वर्षों तक कड़ी मेहनत करके पढ़ाई करता है, लाखों रुपये फीस भरता है, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में दिन-रात एक करता है, लेकिन जब रोजगार का समय आता है तो उसे निराशा हाथ लगती है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने युवाओं से हर साल दो करोड़ रोजगार के वादे किए थे, लेकिन आज स्थिति यह है कि सरकारी विभागों में लगभग 50 लाख पद खाली पड़े हैं। अगर पद खाली हैं तो उन पर भर्ती क्यों नहीं हो रही? यह युवा विरोधी नीति का सबसे बड़ा उदाहरण है।कटारिया ने कहा कि कांग्रेस हमेशा युवाओं के अधिकार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की आवाज उठाती रही है। "मेरी डिग्री का क्या?" अभियान इसी संघर्ष को नई मजबूती देगा। इस अभियान के माध्यम से हम मांग करते हैं कि खाली पदों पर समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से भर्ती की जाए, भर्ती परीक्षाओं में धांधली रोकी जाए और युवाओं को सम्मानजनक रोजगार दिया जाए। उन्होंने घोषणा की कि अभियान की शुरुआत पलवल से की गई है और इसे जल्द ही हरियाणा के सभी जिलों और देश भर के कॉलेज कैंपस तक ले जाया जाएगा। गांव-गांव जाकर युवाओं को जोड़ा जाएगा और उनकी समस्याओं को सरकार के सामने रखा जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मोबीन खान, विधानसभा अध्यक्ष मुकुल देशवाल, नमन गोसाई, सतीश भुरजा, ब्लॉक अध्यक्ष दक्ष कौशिक, विक्की तेवतिया, गौरव गोयल सहित कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read more

सफाई व्यवस्था होगी बेहतरीन, गौरव गौतम ने 111 कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी

सफाई व्यवस्था होगी बेहतरीन, गौरव गौतम ने 111 कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी

पलवल 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत नगर परिषद पलवल की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। हरियाणा के खेल रा

By Ashok Sardana
पलवल पुलिस की बॉर्डर व प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी, 530 वाहनों की हुई जांच

पलवल पुलिस की बॉर्डर व प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी, 530 वाहनों की हुई जांच

पलवल पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग के निर्देशानुसार पलवल पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्

By Ashok Sardana
प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर 17 सितंबर से चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ - राजेश नागर

प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर 17 सितंबर से चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ - राजेश नागर

पलवल खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर हरियाणा मे

By Ashok Sardana
जवाहर नगर कैम्प पलवल में गणेश उत्सव पर निकाली गई विशाल शोभा यात्रा

जवाहर नगर कैम्प पलवल में गणेश उत्सव पर निकाली गई विशाल शोभा यात्रा

पलवल जवाहर नगर कैम्प पलवल में गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर आज एक मनमोहक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में भगवान गणेश जी की प्रति

By Ashok Sardana