जवाहर नगर कैम्प पलवल में गणेश उत्सव पर निकाली गई विशाल शोभा यात्रा

जवाहर नगर कैम्प पलवल में गणेश उत्सव पर निकाली गई विशाल शोभा यात्रा

पलवल
जवाहर नगर कैम्प पलवल में गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर आज एक मनमोहक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में भगवान गणेश जी की प्रतिमा को कैम्प इलाके में नगर परिक्रमा कराई गई। शोभा यात्रा जवाहर नगर कैम्प निवासी नरेंद्र कथूरिया (साहिल रेस्टोरेंट वालों) के निवास से प्रारंभ होकर कैम्प मार्केट व कैम्प की गलियों से होती हुई नरेंद्र कथूरिया की गल्ली पर समाप्त हुई। इस शोभा यात्रा में बैंड-बाजे, भगवान शिव की पूजा करते हुए आघोरी भक्तों की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। इसके साथ ही नन्दी बैल की झांकी दिखाई गई। कार्यक्रम के मुख्य संचालक नरेंद्र कथूरिया ने बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी गणेश उत्सव के कार्यक्रम को किया जा रहा है। कार्यक्रम 25 सितंबर तक चलेगा। कार्यक्रम के पश्चात गणेश विसर्जन किया जाएगा। उन्होने बताया कि भगवान गणेश जी का आगमन आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई उम्मीद, नई सफलता लाऐगा। सभी विघ्न दूर होंगे। समृद्धि व खुशियों का वास होगा। उन्होने कैम्प के सभी निवासियों से प्रार्थना की है कि वे परिवार सहित आंए और आकर कार्यक्रम की शोभा को बढायें। इस विशाल शोभा यात्रा में मुख्य रूप से पारस कथूरिया, कैंप मार्केट के प्रधान आशू राजपाल, अन्जु, राखी, प्रीती सहित सैंकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे।

Read more

पलवल को मिली पहली सिंथेटिक टेनिस कोर्ट की सौगात, गौरव गौतम ने किया उद्घाटन

पलवल को मिली पहली सिंथेटिक टेनिस कोर्ट की सौगात, गौरव गौतम ने किया उद्घाटन

पलवल पलवल में खिलाड़ियों के लिए खेल सुविधाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम मे

By Ashok Sardana
आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

💡वेद कथा का होगा आयोजन पलवल आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में 4 दिवसीय वेद कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है

By Ashok Sardana
5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

पलवल हथीन थाना पुलिस ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी मु

By Ashok Sardana
पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल पलवल की अनाज मंडी को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में पहल तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में बुधवार को मार्केट

By Ashok Sardana