पलवल को मिली पहली सिंथेटिक टेनिस कोर्ट की सौगात, गौरव गौतम ने किया उद्घाटन

पलवल को मिली पहली सिंथेटिक टेनिस कोर्ट की सौगात, गौरव गौतम ने किया उद्घाटन

पलवल
पलवल में खिलाड़ियों के लिए खेल सुविधाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन किया गया है। खास बात यह है कि इस बहु उपयोगी कोर्ट पर टेनिस के साथ-साथ नेटबॉल का अभ्यास और मुकाबले भी आयोजित किए जा सकेंगे, जिससे दो खेलों के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।
हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम द्वारा पलवल में खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिले को यह पहली सिंथेटिक टेनिस कोर्ट की सौगात मिली है। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कोर्ट का निरीक्षण किया और खिलाड़ियों से बातचीत कर उनकी जरूरतों और समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान खेल विभाग के निदेशक राम मेहर सिंह भी मौजूद रहे। खेल मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य खिलाड़ियों को सिर्फ मैदान उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें आधुनिक सुविधाओं और बेहतर वातावरण के साथ प्रशिक्षण का अवसर देना है, ताकि पलवल की प्रतिभाएं जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।इसके बाद खेल मंत्री ने पलवल के इंडोर स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां चल रहे विकास कार्यों की प्रगति और खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इंडोर स्टेडियम में भी सिंथेटिक कोर्ट तैयार किया गया है और इसे साउंड प्रूफ व वातानुकूलित बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। निरीक्षण में कुछ कमियां मिलने पर मंत्री ने अधिकारियों को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री गौरव गौतम खुद कोर्ट पर उतरे और खिलाड़ियों के साथ टेनिस और नेटबॉल खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया। वहीं BRICS सम्मेलन को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक साख लगातार मजबूत हो रही है और यह सम्मेलन भारत की बढ़ती कूटनीतिक ताकत का प्रमाण है।

Read more

जवाहर नगर कैम्प पलवल में गणेश उत्सव पर निकाली गई विशाल शोभा यात्रा

जवाहर नगर कैम्प पलवल में गणेश उत्सव पर निकाली गई विशाल शोभा यात्रा

पलवल जवाहर नगर कैम्प पलवल में गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर आज एक मनमोहक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में भगवान गणेश जी की प्रति

By Ashok Sardana
आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

💡वेद कथा का होगा आयोजन पलवल आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में 4 दिवसीय वेद कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है

By Ashok Sardana
5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

पलवल हथीन थाना पुलिस ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी मु

By Ashok Sardana
पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल पलवल की अनाज मंडी को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में पहल तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में बुधवार को मार्केट

By Ashok Sardana