पलवल पुलिस की बॉर्डर व प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी, 530 वाहनों की हुई जांच

पलवल पुलिस की बॉर्डर व प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी, 530 वाहनों की हुई जांच

पलवल
पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग के निर्देशानुसार पलवल पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले की बॉर्डर सीमाओं एवं प्रमुख मार्गों पर विशेष नाकाबंदी एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। 14 सितंबर की रात 8 बजे से 12 बजे तक चले 4 घंटे के इस अभियान में विभिन्न थाना एवं चौकी टीमों ने कुल 530 संदिग्ध वाहनों की बारीकी से जांच की।
जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। कुल 57 चालान किए गए, जिनमें 38 वाहन बिना नंबर प्लेट के इम्पाउंड किए गए और 12 मामले ड्रिंक एंड ड्राइव के शामिल रहे। एसपी दीप्ति गर्ग ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले आपराधिक तत्वों और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार के सरप्राइज चेकिंग अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं और वाहनों पर नियमानुसार नंबर प्लेट अवश्य लगवाएं।

Read more

प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर 17 सितंबर से चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ - राजेश नागर

प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर 17 सितंबर से चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ - राजेश नागर

पलवल खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर हरियाणा मे

By Ashok Sardana
जवाहर नगर कैम्प पलवल में गणेश उत्सव पर निकाली गई विशाल शोभा यात्रा

जवाहर नगर कैम्प पलवल में गणेश उत्सव पर निकाली गई विशाल शोभा यात्रा

पलवल जवाहर नगर कैम्प पलवल में गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर आज एक मनमोहक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में भगवान गणेश जी की प्रति

By Ashok Sardana
पलवल को मिली पहली सिंथेटिक टेनिस कोर्ट की सौगात, गौरव गौतम ने किया उद्घाटन

पलवल को मिली पहली सिंथेटिक टेनिस कोर्ट की सौगात, गौरव गौतम ने किया उद्घाटन

पलवल पलवल में खिलाड़ियों के लिए खेल सुविधाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम मे

By Ashok Sardana
आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

💡वेद कथा का होगा आयोजन पलवल आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में 4 दिवसीय वेद कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है

By Ashok Sardana