पलवल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 साल से फरार डकैती के पीओ सहित 5 अपराधी गिरफ्तार

पलवल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 साल से फरार डकैती के पीओ सहित 5 अपराधी गिरफ्तार

पलवल पुलिस ने उद्घोषित अपराधियों, भगोड़ों और बेल जंपरों की धर-पकड़ के लिए 16 से 22 सितंबर तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। अभियान के दूसरे दिन ही पुलिस ने 11 साल से फरार चल रहे डकैती के आरोपी सहित कुल 5 अपराधियों को दबोच लिया। पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी के सख्त निर्देश पर जिले की सीआईए टीम और सभी थाना पुलिस की विशेष टीमें गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है। डीएसपी मुख्यालय मनोज वर्मा ने बताया कि पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर इन आरोपियों को काबू किया।गिरफ्तार उद्घोषित अपराधी की पहचान आरिफ पुत्र बुद्धू निवासी हाजीपुर गोहता,थाना पुनहाना, जिला नूंह के रूप में हुई है। इसके खिलाफ थाना बहीन में वर्ष 2015 में धारा 395, 397 आईपीसी और आर्म्स एक्ट के तहत डकैती का गंभीर मामला दर्ज था। वारदात के बाद से वह पिछले 11 वर्षों से फरार चल रहा था। इसे सीआईए होडल और बहीन थाना पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इसके अलावा 4 बेल जंपर भी पकड़े गए। हुम्मस पुत्र खुर्शेद निवासी उटावड़ को FIR नंबर 219/2006 में उटावड़ थाना टीम ने पकड़ा। अवतार पुत्र हुकम निवासी रहीमपुर को FIR 162/2022 थाना चांदहट में सीआईए पलवल और चांदहट थाना की टीम ने पकड़ा, यह आरोपी FIR 6/2018 में भी बेल जंपर घोषित था। सलाउद्दीन उर्फ पप्पू निवासी फरदरी, नूंह को FIR 15/2020 थाना उटावड़ और विक्रम पुत्र विजयपाल निवासी लाइनपुरा को FIR 422/2016 थाना सिटी पलवल ने काबू किया। एसपी दीप्ति गर्ग ने कहा कि अभियान के दौरान अदालत से गैर-हाजिर रहने वाले और लंबे समय से फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई इसी सख्ती से जारी रहेगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

Read more

विशेषज्ञों ने एलएलएम के विद्यार्थियों से साझा किए विधि के विविध आयाम

विशेषज्ञों ने एलएलएम के विद्यार्थियों से साझा किए विधि के विविध आयाम

पलवल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को एलएलएम के विद्यार्थियों के लिए कौशल आरंभ हुआ। विशेषज्ञों की उपस्थिति में लॉ के वि

By Ashok Sardana
सफाई व्यवस्था होगी बेहतरीन, गौरव गौतम ने 111 कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी

सफाई व्यवस्था होगी बेहतरीन, गौरव गौतम ने 111 कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी

पलवल 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत नगर परिषद पलवल की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। हरियाणा के खेल रा

By Ashok Sardana
पलवल से गूंजी युवाओं की हुंकार - "मेरी डिग्री का क्या?"

पलवल से गूंजी युवाओं की हुंकार - "मेरी डिग्री का क्या?"

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पलवल में युवा कांग्रेस ने बेरोजगार दिवस मनाया और "मेरी डिग्री का क्या?" अभियान की

By Ashok Sardana
पलवल पुलिस की बॉर्डर व प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी, 530 वाहनों की हुई जांच

पलवल पुलिस की बॉर्डर व प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी, 530 वाहनों की हुई जांच

पलवल पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग के निर्देशानुसार पलवल पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्

By Ashok Sardana