आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में चार दिवसीय वेद कथा 24 से 27 सितंबर तक

आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में चार दिवसीय वेद कथा 24 से 27 सितंबर तक
💡
31 कुण्डीय महायज्ञ में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर होंगे मुख्य अतिथि

पलवल
आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में चार दिवसीय वेद कथा का भव्य आयोजन 24 सितंबर से 27 सितंबर तक दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पातली गेट पलवल में किया जाएगा। यह आयोजन वैदिक संस्कृति और आर्य समाज के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान महायज्ञ के यज्ञ ब्रह्मा आचार्य देशराज शुक्ला, ओम प्रकाश शास्त्री व प्रमोद शास्त्री होंगे। वैदिक विद्वान के रूप में सुप्रसिद्ध पं. नरेश दत्त आर्य (बिजनौर) व पं. नरेन्द्र दत्त आर्य वेदों पर प्रकाश डालेंगे और धर्म, संस्कृति व मानव कल्याण से जुड़े विषयों पर प्रवचन देंगे। प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 9:30 बजे तक यज्ञ, भजन और प्रवचन का कार्यक्रम होगा, जबकि सायं 6 बजे से 9:30 बजे तक वेद कथा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर 27 सितंबर को प्रातः 7:30 बजे से 12:30 बजे तक 31 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आहुति देंगे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर शिरकत करेंगे। दोपहर 12:30 बजे ऋषि लंगर प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
इस आयोजन में पूर्व मंत्री चौधरी हर्ष कुमार, पूर्व मंत्री चौधरी करण सिंह दलाल, सुभाष कत्याल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। कार्यक्रम के संयोजक यशपाल मंगला व यशपाल गर्ग होंगे। यह जानकारी आर्य समाज पलवल शहर के अध्यक्ष यशवीर सचदेवा व महामंत्री अजय भाटी ने संयुक्त रूप से दी।

Read more

जापान में एशियन गेम्स में हरियाणा के 80 खिलाड़ी ले रहे भाग - खेल मंत्री गौरव गौतम

जापान में एशियन गेम्स में हरियाणा के 80 खिलाड़ी ले रहे भाग - खेल मंत्री गौरव गौतम

पलवल खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि जापान में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स में हरियाणा प्रदेश के 80 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह हमारे लिए गर्

By Ashok Sardana
विशेषज्ञों ने एलएलएम के विद्यार्थियों से साझा किए विधि के विविध आयाम

विशेषज्ञों ने एलएलएम के विद्यार्थियों से साझा किए विधि के विविध आयाम

पलवल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को एलएलएम के विद्यार्थियों के लिए कौशल आरंभ हुआ। विशेषज्ञों की उपस्थिति में लॉ के वि

By Ashok Sardana
पलवल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 साल से फरार डकैती के पीओ सहित 5 अपराधी गिरफ्तार

पलवल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 साल से फरार डकैती के पीओ सहित 5 अपराधी गिरफ्तार

पलवल पुलिस ने उद्घोषित अपराधियों, भगोड़ों और बेल जंपरों की धर-पकड़ के लिए 16 से 22 सितंबर तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की

By Ashok Sardana
सफाई व्यवस्था होगी बेहतरीन, गौरव गौतम ने 111 कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी

सफाई व्यवस्था होगी बेहतरीन, गौरव गौतम ने 111 कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी

पलवल 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत नगर परिषद पलवल की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। हरियाणा के खेल रा

By Ashok Sardana