हर घर तिरंगा अभियान के तहत पलवल में निकलेगी 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पलवल में निकलेगी 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा
💡
गौरव गौतम करेंगे नेतृत्व, 5 किलोमीटर लंबे,10 फीट चौड़े तिरंगे के साथ निकलेगा जनसैलाब

पलवल
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार एवं हरियाणा सरकार द्वारा संचालित 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत पलवल में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश देने के उद्देश्य से एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा सरकार के खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य राज्यमंत्री गौरव गौतम के नेतृत्व में आयोजित होने वाली यह यात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। यात्रा में 5 किलोमीटर लंबे एवं 10 फीट चौड़े विशाल तिरंगे के साथ हजारों नागरिक राष्ट्रभक्ति का संदेश देंगे। यह तिरंगा यात्रा पलवल पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर आगरा चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तक निकलेगी। यात्रा में खिलाड़ी, युवा, विद्यार्थी, एनसीसी एवं एनएसएस के स्वयंसेवक, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल होंगे। पूरे मार्ग पर देशभक्ति के गीत, भारत माता के जयघोष और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिलेगा।खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, समर्पण और गौरव की भावना को सशक्त बनाने वाला जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, वीर सैनिकों के अदम्य साहस और देशवासियों की एकता का प्रतीक है।प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करे तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चल रहा 'हर घर तिरंगा' अभियान करोड़ों देशवासियों को राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ रहा है।हरियाणा सरकार भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में इस अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रीय मूल्यों और देशभक्ति की भावना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। श्री गौतम ने पलवल जिले के नागरिकों, विशेषकर युवाओं, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों तथा सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक अपने घरों, कार्यालयों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर पूरे सम्मान और गरिमा के साथ तिरंगा फहराकर इस अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं। उन्होंने कहा कि आज़ादी हमें असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष के बाद प्राप्त हुई है। इसलिए हमारा दायित्व है कि हम देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सदैव मजबूत रखें। तिरंगा हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने की प्रेरणा देता है। तिरंगा यात्रा का समापन नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में होगा, जहां राष्ट्रभक्ति से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं तिरंगे के सम्मान की शपथ भी दिलाई जाएगी। आयोजन को लेकर जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं ताकि यात्रा शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। यह भव्य तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ-साथ युवाओं और आमजन में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के संकल्प को भी और अधिक सशक्त करेगी।

Read more

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

💡वेद कथा का होगा आयोजन पलवल आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में 4 दिवसीय वेद कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है

By Ashok Sardana
5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

पलवल हथीन थाना पुलिस ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी मु

By Ashok Sardana
पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल पलवल की अनाज मंडी को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में पहल तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में बुधवार को मार्केट

By Ashok Sardana
पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana